{"_id":"6557937f97b32ec1f0003063","slug":"rajasthan-election-2023-amit-shah-road-show-in-ajmer-slogans-of-jai-shri-ram-and-modi-modi-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: अजमेर में अमित शाह का रोड शो, जय श्रीराम और मोदी-मोदी के लगे नारे, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: अजमेर में अमित शाह का रोड शो, जय श्रीराम और मोदी-मोदी के लगे नारे, जगह-जगह हुआ स्वागत
Fri, 17 Nov 2023 09:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 17 Nov 2023 09:53 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अजमेर में रोड शो किया। करीब डेढ़ किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान शाह ने अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी और दक्षिण से विधायक अनीता भदेल को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
अमति शाह ने किया रोड शो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार राजस्थान के अजमेर दौरे पर रहे। उन्होंने जिले के विजयनगर, नसीराबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद देर शाम केसरगंज में रोड शो भी किया। खुले ट्रक पर सवार होकर अमित शाह ने करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर तय किया और रोड शो के जरिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
शाह ने अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी और दक्षिण से विधायक अनीता भदेल के समर्थन में रोड शो किया। ये केसरगंज से शुरू होकर गोल चक्कर, पड़ाव, मदारगेट होता हुआ गांधी भवन चौराहे पर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा से शाह का स्वागत किया गया। भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर और केसरिया साफा पहने शाह के ट्रक के आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। ट्रक पर सवार होने के बाद अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल ने शाह को गदा भी भेंट की।
विज्ञापन
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि 2024 में भाजपा की सरकार बनानी है तो विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा पहुंचाएं। सभी लोग अपने 50-50 रिश्तेदारों को भाजपा को वोट देने के लिए कहें। शाह के रोड शो में मोदी मोदी और जय श्रीराम के नारे जमकर लगे। बता दें कि अजमेर उत्तर और दक्षिण सीट पर भाजपा का 20 साल से कब्जा है। भाजपा इस सीट पर अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है।
विज्ञापन