फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2003 75.45 percent voting in Rajasthan record of last six election broken

Rajasthan Poll: इस बार रिकॉर्ड मतदान, पिछले छह चुनाव की तुलना में सबसे अधिक वोटिंग, कब-कितना रहा वोट प्रतिशत?

Sun, 26 Nov 2023 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Nov 2023 10:57 PM IST
सार

Record Voting In Rajasthan: राजस्थान में वोटिंग का आंकड़ा पिछले छह चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ गया। प्रदेश में 75.45 फीसदी मतदान हुआ है। ईवीएम से 74.62 फीसदी और मतपत्र से 0. 83 प्रतिशत वोटिंग हुई। 74.53 प्रतिशत पुरुषों और 74.72 प्रतिशत महिलाओं ने ईवीएम के जरिए मतदान किया।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2003 75.45 percent voting in Rajasthan record of last six election broken
राजस्थान में रिकॉर्ड मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 75.45 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग का ये प्रतिशत पिछले छह चुनाव की तुलना में सबसे अधिक है। 1998 के चुनाव में प्रदेश में 63.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह 2003 में 67.18%, 2008 में 66.25%, 2013 में 75.04 और 2018 में 74.06 फीसदी वोटिंग हुई थी। यानी अब तक 2013 के चुनाव में हुई वोटिंग से यह .39 फीसदी ज्यादा है। 0. 83 प्रतिशत मतपत्र और ईवीएम से हुई 74.62 फीसदी वोटिंग को मिलाकर राजस्थान में 75.45 फीसदी मतदान हुआ है। 74.53 प्रतिशत पुरुषों और 74.72 प्रतिशत महिलाओं ने ईवीएम के जरिए मतदान किया।   

विज्ञापन


विज्ञापन


यहां हुआ सबसे अधिक मतदान  
ईवीएम से सबसे अधिक 88.13 प्रतिशत मतदान कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां 2018 में 86.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में इस बार 87.79 प्रतिशत मतदान हुआ, 2018 में यहां 87.50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तिजारा में 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ, पिछले चुनाव में वोटिंग का आंकड़ा 82.08 प्रतिशत रहा था। इसके अलावा पोकरण, कुशलगढ़ और तिजारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक महिलाओं ने क्रमशः 88.23 प्रतिशत, 87.54 प्रतिशत और 85.45 प्रतिशत मतदान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम मतदान यहां
आहोर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। 2018 में यहां 61.53 फीसदी वोटिंग हुई थी। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में 61.29 प्रतिशत मतदान हुआ, 2018 में मतदान का आंकड़ा 60.42 फीसदी था। सुमेरपुर में 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ, पिछले चुनाव में यहां 60.89 फीसदी वोटिंग हुई थी। जोधपुर, टोडाभीम और बामनवास विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे कम क्रमशः 62.97 प्रतिशत, 63.22 प्रतिशत और 63.63 प्रतिशत रहा। 

इन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ा सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत
बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 9.6 प्रतिशत, तारानगर में 7.65 प्रतिशत, आसपुर में 7.01 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, फलौदी में सबसे अधिक 7.15 प्रतिशत, हिंडौन में 6.10 प्रतिशत और जैसलमेर में 4.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 



इतनी महिलाओं ने डाले वोट
प्रदेश में ईवीएम के जरिए कुल 39211399 वोट पड़े। इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर मतदाताओं ने डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed