फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan drummer blackmailed more than 40 women and girls by making obscene videos in marriage

Rajasthan: शादी-ब्याह में ढोल बजाने वाले ने 40 से ज्यादा महिलाओं-बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Wed, 07 Jun 2023 11:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 11:30 AM IST
सार

राजस्थान में बाड़मेर जिले से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहां शादी-ब्याह में ढोलक बजाने वाले ने 40 से अधिक महिलाओं और नाबालिग बच्चियों को ब्लैकमेल किया। अश्लील वीडियो वायरल होने पर मां-बेटी ने आत्महत्या भी कर ली है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Rajasthan drummer blackmailed more than 40 women and girls by making obscene videos in marriage
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर में समदड़ी थाना एरिया के युवक ने 40 से ज्यादा महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को दोस्ती के झांसे में लेकर उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुकेश दमामी नामक युवक शादी-ब्याह में लोगों के घरों में ढोल बजाने का काम करता है।

विज्ञापन


आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है, आरोपी ने बेटी को प्यार के झांसे में लिया और मौका मिलने पर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रुपये भी ठग लिए। इससे आहत होकर पहले बेटी ने आत्महत्या कर ली और उसके सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में हस्तीमल पुत्र सवाराम और मुख्य आरोपी मुकेश दमामी पुत्र पारसराम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी के दोस्तों ने रेकी कर खोला राज...
पिछले कुछ समय से आसपास के इलाके की महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इस दौरान आरोपी की हरकतें संदिग्ध लगने के चलते  उसके साथ उठने बैठने वाले दोस्तों ने आरोपी पर नजर रखी। इस दौरान उनके हाथ आरोपी की पेनड्राइव मिल गई। पेनड्राइव की जांच करने पर उसमें गांव की महिलाओं लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो मिले, जिसके चलते पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी-ब्याह के आयोजनों में घरों में ढोल बजाने का काम करता है आरोपी...
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश दमामी आसपास के इलाके में शादी ब्याह के आयोजनों में ढोल बजाने का काम करता है। इसके चलते आरोपी महिलाओं को अपने नंबर देता था और उनके नंबर भी लेता था। इसके चलते कई महिलाओं से उसके संपर्क से इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिलाओं और बच्चियों को अपने झांसे में लिया और अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकियां देकर पैसे ऐंठता था। आरोपी की पेनड्राइव से कई महिलाओं को बच्चियों के अश्लील वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं। लेकिन लोकलाज के डर से कई पीड़ित सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed