फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Deputy CM Diya Kumari active in her assembly constituency Vidyadhar Nagar Jaipur

Rajasthan: डिप्टी CM दीया विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय, ट्रैफिक जाम और जलभराव खत्म करने अफसरों को दिए निर्देश

Sat, 23 Dec 2023 10:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Dec 2023 10:01 PM IST
सार

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जाम की समस्या को हल करने के लिए फ्लाई-ओवर और रोड के चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि इसे लेकर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए।

विज्ञापन
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari active in her assembly constituency Vidyadhar Nagar Jaipur
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर की ज्वलंत समस्याओं को हल करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दीया ने सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे रोड नंबर 14 से लेकर हरमाड़ा तक लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ मौके पहुंचकर जायजा लिया। 

विज्ञापन


साथ ही नेशनल हाईवे अथोरिटी के अधिकारियों के साथ 14 नंबर पुलिया से नींदड मोड़ और टोडी इलाके का भी जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी उप-सचिव शैलेश शर्मा, एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर हरीश कुमार, प्रोजेक्ट डारेक्टर अजय आर्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जाम की समस्या को हल करने के लिए फ्लाई-ओवर और रोड के चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि इसे लेकर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सीकर रोड पर हाईवे क्रॉसिंग के समय जाम की समस्या के समाधान, दुर्घटनाओं को रोकने और जल भराव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इससे पहले शुक्रवार को दीया कुमारी ने विद्याधर नगर में पीने के पानी की समस्या को हल करने लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने  अधिकारियों को ने सख्त निर्देश दिए थे कि हर कॉलोनी में पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed