{"_id":"6043464e21dd1358d64863e1","slug":"rajasthan-dausa-honor-killing-case-news-dausa-honor-killing-case-seven-people-arrested-till-now-and-action-taken-against-two-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : पिंकी ऑनर किलिंग मामले में अब तक सात गिरफ्तार, हटाए गए दो थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : पिंकी ऑनर किलिंग मामले में अब तक सात गिरफ्तार, हटाए गए दो थाना प्रभारी
Sat, 06 Mar 2021 02:37 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:37 PM IST
सार
- ऑनर किलिंग के मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारियां
- दौसा कोतवाली से थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी को पद से हटाया
- राज्य सरकार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी
विज्ञापन
दौसा राजस्थान ऑनर किलिंग केस: दो पुलिस अधिकारियों को हटाया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के दौसा में पिंकी सैनी ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी कर ली है, जिसमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले में अब तक दौसा कोतवाली थाना प्रभारी सुमन सिंह और महिला थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह को उनके पद से स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दौसा जिले में एक लड़की ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। इसके बाद पिंकी और उसके प्रेमी ने राजस्थान हाईकोर्ट में शरण ले ली थी कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा देने के निर्देश पुलिस को दिए लेकिन इसके बाद भी पिंकी के पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद थाने पहुंचकर बेटी की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर हवा सिंह कुमरिया ने दोनों पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश जारी किए। राज्य सरकार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तारी की है। बता दें कि पिंकी के पिता ने अपहरणकर्ता के बल पहले बेटी की अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। अपहरण में शामिल कुछ और लोगों को तलाश जारी है।
विज्ञापन
क्या ये मामला?
दौसा शहर के रामकुंड इलाके की रहने वाली मृतिका एक दलित लड़के से प्रेम करती थी। परिजनों ने 16 फरवरी को उसकी शादी जबरन लालसोट क्षेत्र के एक गांव में करा दी थी। शादी के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई और उसने राजस्थान हाईकोर्ट से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद हाईकोर्ट ने दौसा और जयपुर की अशोक नगर थाना पुलिस को प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
एक मार्च को लड़की दौसा में अपने प्रेमी के घर आई थी। तभी लड़की के परिजन प्रेमी के घर पहुंचे और अपनी बेटी को अपने साथ ले गए। इसके बाद लड़की की हत्या कर उसके पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।