फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Dausa Crime Husband beat his wife to death

Dausa Crime: पति-पत्नी में होते थे झगड़े, फिर ऐसा कर पति ने हमेशा के लिए कर दिया झगड़े का अंत

Fri, 16 Jun 2023 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 04:38 PM IST
सार

दौसा जिले के भोजवाड़ा गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। वहीं, दौसा जिला अस्पताल में मृतक महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Dausa Crime Husband beat his wife to death
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में कोलवा थाना क्षेत्र के भोजवाड़ा गांव में गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के संबंध में पीहर पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कोलवा थाना पुलिस ने बताया, भोजवाड़ा गांव में गुरुवार देर शाम राजेश शर्मा और उसकी पत्नी पारुल में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया, जिसमें हुई मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने पर जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पति राजेश सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का केस...
पारुल की मौत की सूचना पर अलवर के रैणी क्षेत्र से उसके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच। यहां उन्होंने पति राजेश सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत कई और आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने लगाए आरोप...
मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते आ रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल देते थे, जिस पर मैं कई बार समझाइश कर मामला शांत करवाता था। दामाद ने मेरी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की, इससे उसकी मौत हो गई।


लगभग तीन महीने पहले मृतका के पति ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी...
कोलवा थाने में मृतका के पति ने तीन महीने पहले पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। उस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उस समय मृतका को ढूंढकर ले आई थी। कोलवा थाना इंचार्ज हेमलता ने बताया, मृतका की एक साल पहले ही शादी हुई थी। महिला के सिर में चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया इससे प्रतीत होता है कि उसके साथ मारपीट हुई है। पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed