फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Crisis Live Updates:राज्य कैबिनेट की बैठक खत्म, राज्यपाल-सीएम गहलोत में तनातनी बढ़ी

Sat, 25 Jul 2020 01:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 25 Jul 2020 01:48 AM IST
खास बातें

राजस्थान में सियासी घमासान पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सचिन पायलट गुट को राहत देते हुए स्पीकर के नोटिस पर फिलहाल के लिए स्टे लगाते हुए यथास्थिति को बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर आरोप लगाया कि वे उन्हें सोमवार को विधानसभा का सत्र बुलाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। इसके बाद वे अपने समर्थक विधायकों के साथ धरना के लिए राजभवन पहुंचे। धरना खत्म होने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने 9:30 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई, जो अब खत्म हो गई है।  यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
Rajasthan Government Political Crisis Live Updates News in hindi congress ashok gehlot sachin pilot
राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ अशोक गहलोत - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:30 PM, 24-Jul-2020

राज्य कैबिनेट की बैठक खत्म

राज्य विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।
   
 
10:08 PM, 24-Jul-2020
23 जुलाई की रात को राज्य सरकार ने शॉर्ट नोटिस पर विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए एक पेपर प्रस्तुत किया था। पेपर का विश्लेषण किया गया और कानूनी विशेषज्ञों से इस पर सलाह ली गई थी। शॉर्ट नोटिस पर सत्र आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं है और न ही इसके लिए कोई एजेंडा प्रस्तावित किया गया है। सामान्य प्रक्रियाओं के अनुसार सत्र के लिए 21 दिन के नोटिस की आवश्यकता होती है। राज्य सरकार को सभी विधायकों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करनी चाहिए: राजस्थान के राज्यपाल सचिवालय 
विज्ञापन
09:37 PM, 24-Jul-2020

यदि आप और आपका गृह मंत्रालय राज्यपाल की रक्षा नहीं कर सकता तो राज्य में कानून-व्यवस्था का क्या होगा?

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पत्र लिखकर सीएम अशोक गहलोत से कहा, 'इससे पहले कि मैं विधानसभा सत्र के संबंध में विशेषज्ञों से चर्चा करता, आपने सार्वजनिक रूप से कहा कि यदि राजभवन घेराव होता है तो यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है। यदि आप और आपका गृह मंत्रालय राज्यपाल की रक्षा नहीं कर सकता तो राज्य में कानून-व्यवस्था का क्या होगा? राज्यपाल की सुरक्षा के लिए किस एजेंसी से संपर्क किया जाना चाहिए? मैंने कभी किसी सीएम का ऐसा बयान नहीं सुना। क्या यह एक गलत प्रवृत्ति की शुरुआत नहीं है, जहां विधायक राजभवन में विरोध प्रदर्शन करते हैं?
 

09:31 PM, 24-Jul-2020
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि अशोक गहलोत राजस्थान में जिस प्रकार से पॉलिटिसाइज ब्यूरोक्रेसी, भ्रष्टाचार और बदले के भाव के साथ काम कर रहे हैं, उसका खुलासा आज मीडिया ने किया है। एसओजी को जो हेड कर रहे थे अनिल पालिवाल, उनकी धर्मपत्नी और उनके परिवार का व्यापारिक संबंध अशोक गहलोत जी के परिवार के साथ है। जिस फेयरमॉन्ट होटल में कांग्रेस के विधायक रखे गए थे उसकी प्रमोटर अनिल पालीवाल जी की धर्मपत्नी है। वैभव गहलोत (अशोक गहलोत के बेटे) भी इस होटल से जुड़े हैं।
 
08:56 PM, 24-Jul-2020
राजस्थान एसओजी ने तनवीर सिंह, बलवंत सिंह, दिग्विजय राज सिंह और करणी सिंह को नोटिस जारी किया।
 
08:49 PM, 24-Jul-2020

विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा को नोटिस

कथित हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कांग्रेस विधायकों विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा को नोटिस जारी किया। बता दें कि ये दोनों विधायक सचिन पायलट खेमे के हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:06 PM, 24-Jul-2020

सीएम अशोक गहलोत समर्थक विधायक राजभवन से निकले

इस बीच सीएम अशोक गहलोत समर्थक विधायक राजभवन से निकल चुके हैं, जहां वे धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें कि आज रात 9:30 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक होगी और आज ही राज्यपाल को जवाब भेजा जाएगा। 
 
07:56 PM, 24-Jul-2020

रात 9:30 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक, राज्यपाल को भेजा जाएगा जवाब

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, सीएम बहुमत साबित करना चाहते हैं, कोरोना संकट पर विधानसभा सत्र बुलाना चाहते हैं और जिन्हें लगता है कि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है, उन्हें चुप कराना चाहते हैं। राज्यपाल ने हमें बताया कि वह संविधान का पालन करेंगे। राज्यपाल को संविधान के आर्टिकल 174 का पालन करना होगा। सुरजेवाला ने आगे कहा, आज रात 9:30 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक होगी और आज ही राज्यपाल को जवाब भेजा जाएगा।
 
07:23 PM, 24-Jul-2020
न हम बीमार हैं और न हम आंसू बहा रहे हैं- विधायक सुरेश मोदी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज होकर पायलट के साथ गए विधायक सुरेश मोदी ने अपनी वीडियो में कहा, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि न हमें किसी ने बंधक बना रखा है, न हमारे पास बाउंसर बैठे हैं, न हम बीमार हैं और न हम आंसू बहा रहे हैं। न ही हम वहां आने के लिए तड़प रहे हैं।'
07:11 PM, 24-Jul-2020
कभी भैंरो सिंह शेखावत यहीं पर धरने पर बैठे थे
गहलोत ने कहा कि कभी भैंरो सिंह शेखावत यहीं पर धरने पर बैठे थे। गहलोत ने कहा, 'भाजपा के नए-नये नेता पैदा हुए हैं उन्हें कोई जानकारी नहीं। इन्हें चाहिए कि हम जैसे वरिष्ठ नेताओं से कुछ बातचीत करें और कुछ ज्ञान लें।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed