फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान संकटः संजय जैन को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 11:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Jul 2020 11:07 PM IST
खास बातें

राजस्थान में सियासी ड्रामा जारी है। इस राजनीतिक रण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच जमकर शब्द बाण चल रहे हैं। वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर जहां कांग्रेस ने दो विधायकों की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। वहीं इसमें केंद्रीय मंत्री का नाम आने से भाजपा ने पलटवार किया है। मंत्री ने भी ऑडियो को फर्जी बताया है। इसी बीच खबर है कि पायलट गुट की अर्जी पर सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई तक पायलट खेमे के विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। यहां पढ़ें सभी अपड्टेस-

विज्ञापन
rajasthan crisis live updates ashok gehlot sachin pilot shekhawat sanjay jain bhawar lal sog rebel mlas congress
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:04 PM, 17-Jul-2020

संजय जैन को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार

राजस्थान संकटः संजय जैन को एसओजी की टीम ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए और 120 बी के तहत गिरफ्तार किया है।

08:36 PM, 17-Jul-2020
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बात का जिक्र किया कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सचिन पायलट के बगावत करने के शीघ्र बाद कहा था कि 'एक घर में बर्तन होते हैं, तो वे बजते हैं।' उन्होंने कहा, कांग्रेस मनगढ़ंत ऑडियो से इन बर्तनों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस अपना घर नहीं चला पाने का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई जगजाहिर है।
विज्ञापन
08:27 PM, 17-Jul-2020
भाजपा ने उन 'ऑडियो क्लिप' को शुक्रवार को मनगढ़ंत करार दिया, जिनका हवाला देते हुए कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार गिराने की कोशिश करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपना घर संभाल पाने में अक्षम रहने को लेकर हताशा में है।
07:59 PM, 17-Jul-2020
शुक्रवार शाम मामले की सुनवाई स्थगित
राजस्थानः असंतुष्ट विधायकों की याचिका की सुनवाई कर रही खंडपीठ ने शुक्रवार शाम मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और इसकी अगली सुनवाई के लिए सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे का समय निर्धारित किया है।
07:44 PM, 17-Jul-2020
चार दिनों के लिए राहत
बता दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस के खिलाफ असंतुष्ट विधायकों की याचिका पर सुनवाई सोमवार के लिए स्थगित कर दी। इससे सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य असंतुष्ट विधायकों को जारी अयोग्यता नोटिसों पर स्पीकर की किसी कार्रवाई से शुक्रवार को चार दिनों के लिए राहत मिल गई।
07:05 PM, 17-Jul-2020

हरियाणा पुलिस ने एसओजी की टीम को होटल के अंदर जाने से रोका

हरियाणा पुलिस ने एसओजी की टीम को होटल के अंदर जाने से रोका। बता दें कि ऑडियो टेप केस में बयान दर्ज करने राजस्थान पुलिस की एसओजी की टीम मानेसर पहुंची है। पायलट गुट के एमएलए होटल में रुके हुए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:43 PM, 17-Jul-2020

राजस्थान की एसओजी की एक टीम मानेसर पहुंची है

राजस्थान की एसओजी की एक टीम मानेसर पहुंची है, जहां कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं।
 
 
06:14 PM, 17-Jul-2020
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि रणदीप सुरजेवाला आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑडियो टेप के बारे में बात कर रहे थे। जो हवाला और संदर्भ मिला है उससे लगता है कि ये टेप मुख्यमंत्री आवास से किसी लोकेश शर्मा द्वारा जारी हुआ है। 
   
05:43 PM, 17-Jul-2020
सचिन पायलट समेत अन्य बागी विधायकों को नोटिस के मामले में स्पीकर के सामने आज होने वाली सुनवाई मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे तक टल गई है। तब तक विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगीः राजस्थान हाई कोर्ट में स्पीकर सीपी जोशी का पक्ष रख रहे अधिवक्ता प्रतीक कासलीवाल
 
05:25 PM, 17-Jul-2020
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान अब अदालत के दरवाजे तक पहुंच गई है। ऐसे में कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
कमलनाथ ने कहा है,  मैं चिंतित नहीं हूं, मुझे पता था कि वे छोड़कर जाएंगे। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। वे (बीजेपी) लोग विधायकों को कॉल कर रहे हैं और उन्हें पैसे और पद ऑफर कर रहे हैं। वो वहां (राजस्थान) भी सौदा कर रहे हैं संविधान का कोई मतलब नही रहा, बस बोली बोलो, राजनीति करो।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed