फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Criminals attack police station in alwar, break up lockup and run away with criminal

राजस्थान: थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर बरसाईं गोलियां और लॉकअप से आरोपी को छुड़ा ले गए

Fri, 06 Sep 2019 12:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Sep 2019 12:56 PM IST
सार

  • हमलावरों ने अलवर के बहरोड़ थाने में घुसकर पुलिसवालों पर गोलियां बरसाईं 
  • गोलियां बरसाने के  बाद थाने में बंद अपने साथी को छुड़ा ले गए
  • थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर छिप कर अपनी जान बचाई
  • पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील किया

विज्ञापन
Rajasthan: Criminals attack police station in alwar, break up lockup and run away with criminal
गोलीबारी

विस्तार

राजस्थान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस थाने पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला राज्य के अलवर जिले का है जहां बहरोड़ थाने में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बदमाशों ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन


हमलावरों ने थाने में घुसकर पुलिसवालों पर गोलियां बरसाईं और थाने में बंद अपने साथी को छुड़ा ले गए। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी करवा दी और पूरे जिले की सीमा को सील करवा दिया। जानकारी के मुताबिक, बदमाश थाने से जिस अपराधी को छुड़ाकर ले गए हैं उसका नाम विक्रम उर्फ पप्ला है। पुलिस ने उसे गुरुवार रात ही गश्त के दौरान गिरफ्तार किया था और उसे थाने में लाकर बंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सभी बदमाश एक गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचे। हथियारों से लैस बदमाशों में थाने में पहुंचते ही गोलियां चलाना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग से पुलिसवाले घबरा गए। कुछ पुलिसकर्मी थाने में छिप गए और कुछ जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाद बदमाशों ने लॉकअप तोड़ा और अपने साथी को लेकर वहां से निकल गए।


बदमाशों के जाने के बाद पुलिसवालों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। भिवाड़ी के एसपी अमनदीप सिंह तुरंत थाने पहुंचे। पुलिस ने घटना के बाद जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे और अलवर-नारनौल स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने जानकारी दी कि सभी बदमाश हरियाणा के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed