फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan crime news Quarrel between private and government doctors in private hospital, case filed

राजस्थान: निजी अस्पताल में प्राइवेट व सरकारी डॉक्टरों में हुआ झगड़ा, मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Dec 2021 12:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Dec 2021 12:22 PM IST
सार

मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि एक-दूसरे को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। 

विज्ञापन
Rajasthan crime news Quarrel between private and government doctors in private hospital, case filed
राजस्थान: घटना की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले के एक निजी अस्पताल में प्राइवेट व सरकारी डॉक्टरों के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। नैनवा कस्बे की इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों पक्षों का आरोप है कि उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। एएसआई लादू सिंह ने बताया कि घटना 15 दिसंबर की रात नौ बजे भूषण अस्पताल की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल के डायरेक्टर डॉ कुलदीप चौधरी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है कि रात के समय वह अपने ऑफिस में बैठे हुए थे, तभी एक इको गाड़ी में करीब 6 लोग आए और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद वे लोग अस्पताल के अंदर प्रवेश कर गए और महिला स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद सभी मेरे ऑफिस में घुस गए और मुझे जातिसूचक शब्द करते हुए गाली देने लगे। 
विज्ञापन


डॉक्टर कुलदीप चौधरी ने सरकारी चिकित्सक डॉ सुरेंद्र मीणा, डॉ रंजीत बेरवा, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ रंगलाल मीणा, डॉ आशीष पांचाल और अन्य के खिलाफ नैनवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात हैं। वहीं दूसरे पक्ष डॉ रणजीत बेरवा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके एक साथी के सीने में दर्द हुआ था। मरीज को वे सभी अस्पताल लेकर गए थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई और नौबत झगड़े की आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed