{"_id":"659d0a2953c003b7280c12d6","slug":"rajasthan-cow-husbandry-minister-zoraram-kumawat-said-cow-skin-and-bones-useful-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गाय की खूबियां गिनाते हुए गोपालन मंत्री ने दिया अटपटा बयान, बोले- इसकी चमड़ी और हड्डियां भी उपयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गाय की खूबियां गिनाते हुए गोपालन मंत्री ने दिया अटपटा बयान, बोले- इसकी चमड़ी और हड्डियां भी उपयोगी
Tue, 09 Jan 2024 02:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:26 PM IST
सार
Minister Zoraram Kumawat: गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से कोई पाबंदी नहीं है। अगर, आपके पास व्यवस्था है तो एक नहीं 20 गाय पालें, कोई नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि गाय से दूध, घी और मक्खन मिलता है। गौमूत्र को अमृत के समान पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन
मंत्री कुमावत ने सोमवार को कार्यभार संभाला था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गाय माता की खुबियां गिनाते हुए अटपटा बयान दे दिया। उन्होंने कहा- गाय की खाल और हड्डियां भी बहुत उपयोगी होती हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बीते सोमवार को राजस्थान सरकार में पशुपालन, डेयरी, देवस्थान और गोपालन मंत्री बनाए गए जोराराम कुमावत सचिवालय में कार्यभार सम्भाले पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा के सभी बड़े नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
इस दौरान गायों में फैली संक्रमण की बीमारी के रोकथाम के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री जोराराम ने गाय की उपलब्धियां बताना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा- गाय का दूध, गोबर, और गो मूत्र की विशेषता बताई। साथ ही कहा कि गाय की चमड़ी और गाय की हड्डियां भी बहुत उपयोगी होती हैं।
विज्ञापन
गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से कोई पाबंदी नहीं है। अगर, आपके पास व्यवस्था है तो एक नहीं 20 गाय पालें, कोई नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि गाय से दूध, घी और मक्खन मिलता है। गौमूत्र को अमृत के समान पवित्र माना जाता है, इससे कई बीमारियां खत्म होती है। इसलिए गाय को माता का दर्जा दिया गया है।
मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- कुछ लोग सनातन संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास करते हैं। इसमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना रहती है। यह एक ऐसी संस्कृति है, जहां पेड़, पत्थर, जल और पशु-पक्षियों को भी पूजा जाता है। इस भावना को ध्यान में रखते हुए गो संवर्धन पर काम किया जाएगा। प्रदेश में चल रही गौशालाओं को बेहतर करने का काम किया जाएगा।