फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan couple arrested for burning dead body after murder in sri ganganagar

Rajasthan: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, अवैध संबंधों की आड़ में घर बुलाकर की थी हत्या, दंपत्ति गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 09:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 09:04 PM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री केस में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया, मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल किया, साथ ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan couple arrested for burning dead body after murder in sri ganganagar
दंपत्ति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर शहर के पुरानी आबादी थाना इलाके में वार्ड छह चक छह जेड में रविवार सुबह हत्या के बाद शव खाली प्लाट में पटककर जलाने के मामले का करीब 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा करते हुए दंपत्ति को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अवैध संबंधों की आड़ में घर बुलाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने सोमवार को बताया, चक छह जेड वार्ड छह में खाली प्लॉट के बगल में रहने वाली महिला रविवार सुबह करीब पांच बजे खेत की तरफ गई थी, जहां प्लॉट में आग जलती दिखाई दी। गौर से देखा तो वहां एक व्यक्ति जल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। मौके पर डॉग स्क्वॉयड, एफएसएल और एमओबी टीमें पहुंच गई और मौके पर जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्साय की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


आसपास के इलाके के थानों में लापता व्यक्तियों के बारे में पता लगाया गया। इसमें दोपहर बाद पुलिस को कुछ लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली थी। इस मामले की जांच थाना प्रभारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई। मामले को ट्रेस आउट करने के लिए एएसपी के निर्देशन और सीओ सिटी अरविंद बेरड के सुपरविजन में थाना प्रभारी पुरानी आबादी, डीएसटी प्रभारी कश्यप सिंह, एएसआइ प्रमोद कुमार और अन्य की टीम गठित की गई। टीम ने साक्ष्य जुटाए और तकनीकी जांच व सूचना एकत्रित कर अज्ञात शव की पहचान विजेन्द्र सिंह पुत्र भानी सिंह राजपूत निवासी सात जेड के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल, एटीएम आदि की जानकारी जुटाई तो प्रकरण का खुलासा होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अबोहर में दबिश देकर आरोपी रोहित (23) पुत्र गुलशन निवासी हबीबगंज लुधियाना व आशु उर्फ जसमीन पत्नी रोहित निवासी शिवरामपुरा अबोहर पंजाब हाल निवासी पुरानी आबादी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। टीम में हैड कांस्टेबल राजकुमार, संजीव गौतम, कांस्टेबल राकेश कमार, वेदप्रकाश, सुमन, अजय, रोहिताश्व, जयप्रकाश, सीताराम, नरेन्द्र और पवन कुमार शामिल रहे। इसमें कांस्टेबल राकेश की खुलासे में अहम भूमिका रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed