फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update two corona infected found in Jaipur After Jaisalmer

Corona Update: जयपुर में दो कोरोना पॉजिटिव, जैसलमेर में मिले संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे

Thu, 21 Dec 2023 12:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Dec 2023 12:04 PM IST
सार

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। जैसलमेर के बाद राजधानी जयपुर में भी दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट है। 

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update two corona infected found in Jaipur After Jaisalmer
जैसलमेर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में कोरोना का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। जैसलमेर के बाद प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले के एसएमएस और जेके लोन अस्पताल में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। इनमें से एक भरतपुर और दूसरा झुंझुनू का रहने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


24 घंटे में मिले चार कोरोना संक्रमित
जयपुर के दो अस्पतालों में दो कोरोना संक्रिमत मिलने से प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले बुधवार को जैसलमेर में दो युवक संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने युवकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार और संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए भी सैंपल लिए थे। सभी को होम आइसोलेट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने जैसलमेर में संक्रमित मरीज मिलने के बाद सीएमएचओ को सख्ती और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। दोनों मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। संक्रमित युवओं के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट भी आज शाम तक आ सकती है।  


कोरोना को लेकर सरकार सतर्क 
टूरिस्ट सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने से सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट JN-1 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सर्दी, जुकान और खांसी के मरीजों से दूरी बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही ऐसे लक्षण वाले मरीजों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।   

कोरोना ने बढ़ाई चिंता 
दरअसल, देश के केरल राज्य में   कोराना के नए वैरियंट JN-1 से संक्रमित मरीज मिलने के बाद से चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है। कर्नाटक सरकार ने प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed