{"_id":"6308ebd7d9ba9d3d524099e6","slug":"rajasthan-corona-update-495-new-case-in-state-death-of-3-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: कोरोना से प्रदेश में तीन मरीजों की मौत, 495 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: कोरोना से प्रदेश में तीन मरीजों की मौत, 495 नए केस मिले
Fri, 26 Aug 2022 09:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:20 PM IST
सार
प्रदेश में 21681 सैंपल की जांच में 495 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, चूरू, जयपुर और झालावाड़ में एक-एक मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 495 नए केस मिले हैं। जयपुर में एक बार फिर सबसे ज्यादा 157 और अलवर में 39 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, चूरू, जयपुर और झालावाड़ में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश में 21681 सैंपल की जांच में 495 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में 442 कोरोना संक्रमित मरीज मिल थे और चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3659 है। वहीं 641 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जिलों की बात करें तो आज शुक्रवार को अजमेर 14, अलवर 39 , बांसवाड़ा 5, बाड़मेर 5, भरतपुर 23, भीलवाड़ा 19, बीकानेर 2, बूंदी 6, चित्तौड़गढ़ 15, दौसा 22, धौलपुर 19, डूंगरपुर 12, हनुमानगढ़ 3, जयपुर 157, जैसलमेर 1, जालोर 5, झालावाड़ 1, जोधपुर 37, करौली 5, कोटा 8, नागौर 12, पाली 18, प्रतापगढ़ 16, राजसमंद 10, सवाई माधोपुर 3, सीकर 9, सिरोही 9 और उदयपुर में 26 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जयपुर, चूरू और झालावाड़ में एक-एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है।
विज्ञापन