फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasara attacked Gajendra Singh Shekhawat  Rajendra Rathore Jaipur

Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- केंद्रीय मंत्री शेखावत जेल जाएंगे, नेता प्रतिपक्ष राठौड़ पर ये बोले

Wed, 19 Apr 2023 06:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि शेखावत जल्द ही जेल जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasara attacked Gajendra Singh Shekhawat  Rajendra Rathore Jaipur
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर पर जमकर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि राठौर के गुंडे जनता को परेशान कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। राठौर के अलावा डोटासरा के निशाने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी रहे। डोटासरा ने कहा कि संजीवनी घोटाले में जांच एजेंसी ने शेखावत को दोषी माना है, वो भी जेल जाएंगे। हमारी सरकार में कोई भी दोषी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए 24 तारीख से महंगाई राहत कैंप की शुरुआत की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कैंप के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे वे ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाकर कैंप की जानकारी दे सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने ने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश रैली में भीड़ नहीं दिख रही है। भाजपा नेता पुलिस से कहते हैं कि हमारे ऊपर वाटर कैनन चलवा दो, ताकि इज्जत बनी रहे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राठौड़ के पीए का बेटा पुलिस के साथ बदतमीजी करता है। राजेंद्र राठौड़ कहते हैं चूरु नाथी का भाड़ा नहीं है, नाथी का बाड़ा तो पवित्र जगह है, राठौड़ जब से नेता प्रतिपक्ष बने हैं अपने आप को बड़ा समझ रहे हैं, लेकिन इस पद को राजनीति में बुढ़ापे में शादी कहा जाता है।

डोटासरा ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ हमेशा मेरे ऊपर बयान देते रहते हैं कि मेरे परिवार में कई आरएएस बन गए। मैं उन्हें बता दूं कि परिवार ने हमें आरएएस बनने के संस्कार दिए हैं, लेकिन राजेंद्र राठौड़ ने ठेकेदार और गुंडे बनने के संस्कार दिए हैं। डोटासरा ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed