फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Bhajanlal Sharma transfers Rs 718 cr to 72 lakh farmers under Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi

राजस्थान: 72 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त, 718 करोड़ रुपये ट्रांसफर

Sun, 19 Oct 2025 03:41 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लव गौर Updated Sun, 19 Oct 2025 03:41 AM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धनतेरस के मौके पर नदबई की कृषि उपज मंडी से किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 71.8 लाख पात्र किसानों को चौथी किश्त के रूप में 718 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के जरिए भेजी।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma transfers Rs 718 cr to 72 lakh farmers under Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : X-@BhajanlalBjp

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार (18 अक्तूबर) को धनतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के करीब 72 लाख किसानों को 718 करोड़ रुपये की चौथी किस्त उनके खातों में ट्रांसफर की। यह भुगतान भरतपुर जिले के नदबई में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया गया।
विज्ञापन


किसानों को बताया ‘राष्ट्र निर्माता’
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों को ‘राष्ट्र निर्माता’ और ‘भारत की आत्मा’ बताते हुए कहा, “हमारी थाली में जो अन्न है, वह हमारे किसानों की खेतों में की गई दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। ‘अन्नदाता’ शब्द किसानों के सम्मान, गरिमा और उनके योगदान का प्रतीक है।”
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब किसान समृद्ध होते हैं, तब राज्य और देश भी समृद्ध होता है। राजस्थान में ‘डबल इंजन की सरकार’ किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को डेढ़ साल में बड़ी सौगात
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, राजस्थान के किसानों को पिछले डेढ़ साल में 7,031 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। राजस्थान सरकार, केंद्रीय योजना के तहत सालाना दिए जाने वाले 6,000 रुपये के अलावा, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 3,000 रुपये अतिरिक्त प्रदान करती है।


उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के 70 लाख से ज्यादा किसानों को इस पहल के जरिए 1,355 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सीएम भजनलाल ने कहा कि केंद्र और राज्य द्वारा संयुक्त रूप से कुल मिलाकर 8,386 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई है, और इसे "रिकॉर्ड राशि" बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, कृषि के प्रति प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाती है। बयान में कहा गया है कि राजस्थान के आठ जिले - बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालौर और चूरू - इस योजना के तहत देश भर के चुने गए 100 जिलों में शामिल हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed