{"_id":"642ed59daf0607c3bf0e60a5","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-wrote-a-letter-to-pm-modi-demanding-immediate-relief-in-crop-failure-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, फसल खराबे में तुरंत राहत देने की मांग और कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, फसल खराबे में तुरंत राहत देने की मांग और कही ये बात
Thu, 06 Apr 2023 07:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:52 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत ने PM मोदी को पत्र लिखा है। गजलोत ने किसानों को फसल खराबे में तुरंत राहत देने की मांग करते हुए कहा है कि SDRF सहायता का PM फसल बीमा योजना में समायोजन समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही प्राकृतिक आपदा में किसानों को मात्र 2 हेक्टेयर तक की भरपाई का नियम बदलकर इसकी सीमा की बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ सीएम अशोक गहलाेत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भारत सरकार की ओर से अक्टूबर 2022 में जारी नए नियमों में SDRF से किसानों को फसल खराबे के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिलने वाली राशि के साथ समायोजन को समाप्त करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लिखा कि इससे किसानों को फसल खराबे के लिए जल्दी सहायता नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को आपदाओं के दौरान मिलने वाली बीमा राशि की कैल्कुलेशन करना एक जटिल और लम्बी प्रक्रिया है। इससे एसडीआरएफ सहायता देने में देरी होती है। जबकि किसानों को फसल खराबे के तुरंत बाद अगली फसल के लिए रकम जुटानी होती है।
विज्ञापन
SDRF का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा
गहलोत ने पत्र में लिखा कि समायोजन के नियम से पहले एसडीआरएफ के तहत किसानों को त्वरित रूप से आर्थिक सहायता दी जा सकती थी। नए नियम से किसानों को समय पर सहायता न मिलने से एसडीआरएफ का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। इसलिए नए नियमों को विलोपित कर एसडीआरएफ के तहत मिलने वाली सहायता को एक तात्कालिक सहायता के रूप में दिया जाना चाहिए। साथ ही गहलोत ने पत्र में लिखा कि नए नियम में NDRF और SDRF में किसानों को फसल खराबे से मिलने वाली राहत को मात्र 2 हेक्टेयर की जोत तक सीमित किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान, विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में किसानों की औसत जोत का आकार इससे बड़ा होने के कारण फसल खराबे के लिए उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किसानों को वास्तविक नुकसान के आधार पर NDRF और SDRF में सहायता देने के लिए 2 हेक्टेयर की सीमा में बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है।