{"_id":"6583e66809da102d030e2134","slug":"rajasthan-cabinet-update-cm-bhajanlal-sharma-meet-amit-shah-and-jp-nadda-today-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM शर्मा और उपमुख्यमंत्रियों ने PM से की मुलाकात, मंत्रियों के नाम तय करने शाह-नड्डा से भी मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM शर्मा और उपमुख्यमंत्रियों ने PM से की मुलाकात, मंत्रियों के नाम तय करने शाह-नड्डा से भी मिलेंगे
Thu, 21 Dec 2023 01:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:44 PM IST
सार
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली दौरे पर हैं। तीनों नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मंत्रियों ने नाम फाइनल करने के लिए तीनों नेता गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने पीएम मोदी से की मुलाकात।
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान सरकार के मंत्रिमडल का विस्तार इस हफ्ते में हो सकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा के दिल्ली दौरे के कारण इसकी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। गुरुवार सुबह सीएम शर्मा डिप्टी सीएम बैरवा और दीया कुमारी के साथ संसद भवन पहुंचे। तीनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के नामों पर फाइनल मोहर लग सकती है। साथ ही मंत्रिमंडल गठन की तारीख भी तय हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma arrives in Parliament pic.twitter.com/a1Xdr5h2vw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 21, 2023
दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने जोधपुर हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ लंबी चर्चा की थी। बताया जा रहा है इस दौरान मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए गए थे। अब इन नामों पर पार्टी आलाकमान की मोहर लगना बाकी है।
भाजपा बना सकती है युवा टीम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने और भाजपा ने उन्हें सीएम भी बना दिया। ऐसे में मत्रिमंडल में भी नए चेहरों को प्राथमिकता देने की बात सामने आ रही है। ताकि, मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल आसान बना रहे।
कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं?
राजस्थान में मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम बना चुकी है। ऐसे में अब सिर्फ 27 मंत्रियों की जगह बची है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल 20 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें से 10 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री हो सकते हैं। इस हफ्ते मंत्रिमंडल का गठन होना लगभग तय माना जा रहा है।