फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Cabinet Reshuffle: CM Ashok Gehlot new cabinet takes oath four MLA of Sachin Pilot camp gets seat

Rajasthan Cabinet Reshuffle: गहलोत के नए मंत्रिमंडल में 15 मंत्री, छह विधायकों को बनाया मुख्यमंत्री का सलाहकार

Sun, 21 Nov 2021 05:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Amit Mandal Updated Sun, 21 Nov 2021 05:19 PM IST
सार

Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में सीएम गहलोत के नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया। कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली। लेकिन बताया जा रहा है कि इस फेरबदल से पहले मंत्रिपद ना मिलने से गहलोत गुट के कुछ विधायक नाराज हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Reshuffle: CM Ashok Gehlot new cabinet takes oath four MLA of Sachin Pilot camp gets seat
गहलोत कैबिनेट का शपथग्रहण - फोटो : ANI

विस्तार

कुछ विधायकों की नाराजगी के बीच राजस्थान में नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण पूरा हो गया। हालांकि खबर आई कि कुछ विधायक इससे नाराज हैं और सीएम गहलोत ने उन्हें ढांढस बधाया। राजभवन में कुल 15 मंत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर शपथ दिलाई गई। सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने शपथ ली। इस मंत्रिमंडल में पायलट खेमे से मुरारीलाल मीणा, बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


Read more: https://www.amarujala.com/rajasthan/a-total-of-15-rajasthan-leaders-including-11-cabinet-ministers-to-take-oath-as-part-of-the-state-cabinet-reshuffle
विज्ञापन


पायलट खेमे के पांच विधायकोंं को मौका दिया गया है। वहीं, तीन राज्य मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जानिए किस-किस विधायक ने आज शपथ ली और कौन किस खेमे से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री 

  • हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हेमाराम सचिन पायलट गुट के माने जाते हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।  
  • महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
  • रामलाल जाट ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं रामलाल। कई बार विवादों में भी रह चुके हैं।
  • डॉ. महेश जोशी ने ली मंत्रिपद की शपथ। वह कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। हवामहल विधानसभा से हैं विधायक। चीफ व्हिप की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सीएम गहलोत के करीबी माने जाते हैं। 
  • विश्वेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राजघराने से हैं और वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। 
  • रमेशचंद्र मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं, दोबारा मंत्री बनाया गया है। सपोटरा से विधायक हैं। 
  • ममता भूपेश बैरवा ने मंत्रिपद की शपथ ली।  सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं। 
  • भजनलाल जाटव ने मंत्रिपद की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 
  • टीकाराम जूली ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। 
  • गोविंदराम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। खाजूवाला से विधायक हैं। पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। 
  • शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बानसूर से विधायक शकुंतला सीएम गहलोत के खेमे से हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं। 
  •  बृजेंद्र ओला ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। झुंझुनू से विधायक हैं और सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। 
  • मुरारीलाल मीणा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। दौसा से विधायक हैं। सचिन पायलट खेमे से हैं मीणा।  
  • राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उदयपुरवाली से विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और गहलोत खेमे से हैं। 
  • जाहिदा खान ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कामां से विधायक हैं जाहिदा। दूसरी बार मंत्री बनी हैं और गहलोत खेमे से हैं। 

इन तीन मंत्रियों का प्रमोशन 
भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली और ममता भूपेश बैरवा पिछले मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री थे और इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। शनिवार को पूरे गहलोत मंत्रिमंडल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद रविवार को नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई गई। 

छह विधायकों को मुख्यमंत्री गहलोत का सलाहकार नियुक्त किया
इस बीच राजस्थान में छह विधायकों को रविवार को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सूचना में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार कांग्रेस विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा,  दानिश अबरार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

अब भी नाराजगी थमी नहीं
कांग्रेस विधायक दयाराम परमार ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा, 'ऐसा लगता है कि मंत्री बनने के लिए कुछ विशेष योग्यताओं की जरूरत होती है। कृपया मुझे बताएं कि वे योग्यताएं क्या हैं ताकि मैं भविष्य में मंत्री बनने के लिए उन्हें हासिल कर सकूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed