Rajasthan: रामलाल शर्मा का आरोप, गहलोत सरकार का एक समुदाय विशेष के प्रति नरमी का नतीजा है जोधपुर हिंसा
सीएम गहलोत ने जोधपुर हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। इसको लेकर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि समुदाय विशेष को ऐसे कृत्य की आजादी दी जाएगी तो बहुसंख्यक पर हमला होना स्वाभाविक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने जोधपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर लगाए गए आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन काल में एक समुदाय विशेष के प्रति राज्य सरकार की नरमी का नतीजा जोधपुर में हुई हिंसा है।
रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता जोधपुर हिंसा को लेकर झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। जोधपुर हिंसा के दौरान जो घटित हुआ वह एक समुदाय विशेष के लोगों ने किया है। एक समुदाय विशेष के लोगों ने सड़कों पर उतर कर गाड़ियों के शीशे तोड़ा, लोगों के साथ मारपीट की, तलवार सरियों और चाकू से हमला कर लोगों को घायल किया। उसके बावजूद भी कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
करौली, टोंक आदि बन चुके हैं संवेदनशली क्षेत्र
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। राज्य सरकार एक समुदाय विशेष के प्रति नरमाई दिखाते हुए लोगों को इस प्रकार के कृत्य करने की आजादी दी जाएगी तो बहुसंख्यक समाज के ऊपर हमले होना स्वभाविक है। इस दौरान करौली, टोंक मालपुरा, प्रतापगढ़ आदि क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र बन चुके हैं।
आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि वहां से लोग पलायन करना शुरू कर चुके हैं और अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए बोर्ड लगा चुके हैं। मेरे ख्याल से मुगल शासन काल के दौरान भी इस तरह के कृत्य नहीं हुए होंगे। जिस तरीके के कृत्य वर्तमान में गहलोत सरकार में देखने को मिल रहे है। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि अविलंब इस प्रकार से आतंक मचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अपराधियों को जेल के पीछे भेज कर एक नजीर पेश की जाए।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोग नाली के पानी को पीने के लिए बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को रामलाल शर्मा ने शेयर कर गहलोत सरकार से इस्तीफे की मांग की है।
वायरल वीडियो पर मांगा इस्तीफा
उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से आजाद भारत के अंदर इस तरीके की तस्वीर हम सब को शर्मसार करने वाली है। राजस्थान की गहलोत सरकार हजारों करोड़ रुपए का बजट जल जीवन मिशन के अंतर्गत देने के बाद भी धरातल के ऊपर उन योजनाओं की क्रियान्वित नहीं कर रही है। आज लोग गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। मुझे लगता है कि नैतिकता के आधार पर इस सरकार के मंत्रियों को और इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए कि आज राजस्थान के हालात क्या बन चुके हैं।