{"_id":"616761175aab1e44c73e78c8","slug":"rajasthan-bjp-slams-dotasra-over-his-schools-with-more-female-staff-report-more-squabbles-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शिक्षा मंत्री के 'सैरीडॉन' वाले बयान पर भड़की भाजपा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बोलीं- 'मूर्ख मंत्री' मांगें माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शिक्षा मंत्री के 'सैरीडॉन' वाले बयान पर भड़की भाजपा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बोलीं- 'मूर्ख मंत्री' मांगें माफी
Thu, 14 Oct 2021 04:13 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:13 AM IST
सार
भाजपा ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर महिला विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री नहीं बल्कि 'मूर्ख मंत्री' हैं। वह मंत्री की कुर्सी पर रहते हुए ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं? उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
राजस्थान शिक्षा मंत्री, गोविंद सिंह डोटासरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। डोटासरा ने कथित रूप से कहा था कि ‘अधिक महिला कर्मचारियों वाले स्कूलों में अधिक झगड़े होते हैं।’
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने बुधवार को डोटासरा पर महिला विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। गुर्जर ने कहा, 'डोटासरा द्वारा दिया गया बयान महिला विरोधी है और उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं और पुरुषों से ज्यादा काम करती हैं क्योंकि काम के अलावा उनके पास घर और सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं।'
विज्ञापन
डोटासरा ने यह कथित टिप्प्णी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में की थी। डोटासरा ने कहा था कि ‘विभाग का मुखिया होने के नाते एक बात मैं कहना चाहूंगा कि आपके आपस में झगड़े बहुत होते हैं। जहां महिला कर्मचारी अधिक संख्या में हैं वहां कभी-कभी प्रधानाध्यापकों या अन्य शिक्षकों को सिरदर्द के लिए 'सैरीडॉन' की गोली लेने की आवश्यकता होती है। कभी-कभी छुट्टी के लिए झगड़े होते हैं, और अन्य दिनों में यह किसी और चीज के लिए होता है।'
विज्ञापन
डोटासरा ने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर आप इन छोटी-छोटी चीजों को ठीक कर लें तो आप हमेशा खुद को पुरुषों से आगे पाएंगी।’ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि मंत्री के इस 'मूर्खतापूर्ण' बयान की हम सब निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि 'वह शिक्षा मंत्री नहीं बल्कि 'मूर्ख मंत्री' हैं। वह मंत्री की कुर्सी पर रहते हुए ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं? उन्हें माफी मांगनी चाहिए।'