फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP president CP Joshi started wall writing campaign

Rajasthan: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुरू किया वॉल राइटिंग अभियान, प्रदेश में 15 मई तक चलेगा

Thu, 06 Apr 2023 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 10:28 PM IST
सार

भाजपा ने देशभर में वाॅल राइटिंग  कार्यक्रम की शुरूआत की है। 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और जयपुर शहर के 22 गोदाम पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन
Rajasthan BJP president CP Joshi started wall writing campaign
सीपी जोशी ने शुरू किया वॉल राइटिंग अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी का वॉल राइटिंग अभियान 6 अप्रैल से शुरू हो गया है, जो 15 मई तक चलेगा। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और जयपुर शहर के 22 गोदाम पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह कार्यक्रम लोकसभा प्रवास योजना के तहत शुरू हुआ है। 'वॉल राइटिंग कार्यक्रम' के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'सबका-साथ, सबका-विकास' का मंत्र जन-जन तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने की वॉल राइटिंग अभियान की शुरूआत राजस्थान में गुरुवार को अलवर दक्षिण, दौसा, जयपुर दक्षिण, नागौर देहात, शहर के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने वॉल राइटिंग अभियान की शुरूआत की। दौसा और नागौर लोकसभा प्रवासी के तहत वॉल राइटिंग अभियान जिलों और मंडलों के अध्यक्षों ने शुरूआत की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में वाल्मीकि बस्ती में समाज के बन्धुओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


इसके बाद हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्वेज फार्म स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मन्दिर में अवधेशाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। सीपी जोशी का पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने साफा पहनाकर और भाजपा पार्षद कविता कटियार ने शॉल ओढाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, जयपुर शहर के सह-प्रभारी नरेश बंसल, विधायक कालीचरण सर्राफ, प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चम्पालाल रामावत, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूनमचंद्र थनवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed