फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP in-charge Arun Singh attacked CM Ashok Gehlot PM Modi Dausa visit

Rajasthan: BJP प्रभारी अरुण बोले- PM मोदी कल दौसा में जनता को देंगे सौगात, कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में नाकाम

Sat, 11 Feb 2023 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Feb 2023 10:55 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने दौसा में मीडिया से रूबरू होकर कहा-पीएम मोदी 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे उद्घाटन कर राजस्थान की जनता को  सौगात देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कानून हर मोर्चे पर राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम है।कांग्रेस सरकार झूठे और खोखले वादों की सौदागर है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP in-charge Arun Singh attacked CM Ashok Gehlot PM Modi Dausa visit
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी को दौसा में जनसभा को सबोधित करेंगे। जहां वह दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे राजस्थान की जनता को सौगात देने वाले हैं, जिससे दिल्ली जयपुर और अलवर की दूरी कम हो जाएगी। जिससे अलवर दौसा, भरतपुर, करौली, जयपुर ग्रामीण आदि क्षेत्रों का विकास होगा।

विज्ञापन


अरूण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछला बजट पेश कर पढ़ लिया, जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकार विकास के प्रति कितनी गंभीर है। कांग्रेस सरकार झूंठे वादों की सौदागर है और खोखले वादों की सरकार है ,अब गहलोत की जादूगरी नहीं चलने वाली। 
विज्ञापन


किसानों और युवाओं से किए हुए वादे भी अशोक गहलोत ने पूरे नहीं किए, कर्जमाफी नहीं होने से 18 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम हो गईं और 5993 युवाओं ने अवसाद में आकर सुसाइड कर लिया। शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कानून व्यवस्था हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के नाकाम बजट ने जनता को निराश किया-अरुण सिंह
अरुण सिंह बोले- कांग्रेस सरकार के नाकाम बजट ने जनता को निराश किया है और जनता आक्रोशित है, जनता को धोखे में रखने वाली सरकार ने किसान कर्जामाफी ना माफ कर, बिजली की रेट बढा कर यूनिट फ्री कर जनता के साथ धोखा है। युवाओं के साथ धोखाधड़ी की, नौकरियों की भर्ती नहीं की और फिर पेपरलीक से सरकार की मंशा दिख रही है। राजस्थान में सरकार  सडकों का कोई इंस्फाट्रक्चर खडा नहीं कर सकी और केन्द्र की मोदी सरकार ने इंस्फाट्रक्चर पर ही 10 लाख करोड की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed