फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan bharatpur loot case thieves stole six lac rupees from cash cabin CCTV footage reveal

राजस्थान : फिल्मी सीन की तरह दो युवकों ने बैंक से चुराए छह लाख रुपये, शाम तक किसी को खबर नहीं

Sat, 07 Nov 2020 12:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर (राजस्थान)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर (राजस्थान) Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 07 Nov 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bharatpur loot case thieves stole six lac rupees from cash cabin CCTV footage reveal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के भरतपुर के कामां कस्बे में बैंक में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। आरोपी चोरों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे कोसी चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो युवकों ने पूरे स्टाफ के सामने छह लाख रुपये की चोरी की और शाम तक किसी को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


इन दोनों आरोपियों ने पूरे स्टाफ और लोगों के सामने कैशियर के केबिन से छह लाख रुपये निकाल लिए और वहां से भाग निकले। जब शाम को हिसाब लगाने पर छह लाख रुपये कम निकले तो बैंक में हड़कंप मच गया। उस दिन की सीसीटीवी फुटेज देख बैंक कर्मचारियों को चोरी के बारे में पता चला। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि काली शर्ट पहना एक युवक कैशियर के कैबिन से छह लाख रुपये निकाल रहा है और तब बैंक कर्मचारियों को इसके बारे में जानकारी मिली। शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने तुरंत पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। देर रात तक युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक की मानें तो कैश काउंटर संख्या 6 का कर्मचारी संजय यादव किसी काम से बैंक में स्ट्रॉन्ग रूम में गया था। इस बीच आरोपियों ने काउंटर को सूना देखा और चोरी को अंजाम दिया। एक युवक ने वहां रखी दो-दो हजार के नोटों की तीन गड्डियां पॉलिथीन में डाली और वहां से भाग निकला। 

शाखा प्रबंधक ने बताया कि युवक का दूसरा साथी काउंटर के बाहर फोन पर बात करने का बहाना बनाते हुए निगरानी करते पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed