फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan ATS caught private detective in Jaipur with the help of police he was selling call details of people

Rajasthan ATS: जयपुर में पकड़ा गया जासूस, पुलिस की मदद से लोगों की कॉल डिटेल निकालकर बेच रहा था, जानें मामला

Tue, 11 Jul 2023 01:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

राजस्थान एटीएस ने जयपुर के सांगानेर से एक प्राइवेट जासूस को गिरफ्तार किया है। जो पुलिस की ही मदद से क्लाइंट की डिमांड पर किसी भी व्यक्ति की कॉल डिटेल और निजी जानकारियां निकलवाकर बेचता और मोटी कमाई करता था। इस पूरे मामले में कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एक्शन हो सकता है। क्योंकि यह निजता का हनन और गोपनीय सूचनाएं लीक करने का मामला है।

विज्ञापन
Rajasthan ATS caught private detective in Jaipur with the help of police he was selling call details of people
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) ने जयपुर में सांगानेर से एक प्राइवेट जासूस को गिरफ्तार किया है। यह जासूस लंबे वक्त से अपने क्लाइंट्स की डिमांड पर मनचाहे व्यक्ति के फोन नंबर के आधार पर पुलिस की मदद से सर्विलांस के ज़रिए और मोबाइल फोन प्रदाता कंपनियों के माध्यम से लोगों की निजी जानकारियां और कॉल डिटेल जुटाकर उन्हें मुंह मांगी कीमत पर बेचता था।

विज्ञापन


एटीएस को सूचना मिली थी कि एक गैर सरकारी व्यक्ति प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी चला रहा है। जो लोगों को सीडीआर तक कीमत लेकर उपलब्ध करवा रहा है। सूचना पर एटीएस टीम ने आरोपी एजेंसी संचालक जासूस के ठिकाने पर जाकर जांच पड़ताल की, तो उसके के पास से बड़ी संख्या में कॉल डिटेल डाटा रिकॉर्ड, सीडीआर सहित कई अन्य डॉक्युमेंट्स बरामद हुए। एटीएस ने जांच में पाया कि प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया हुआ था। इसके बाद एटीएस टीम ने सांगानेर के रहने वाले पुष्पेंद्र भूटानी को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है। 
विज्ञापन


राजस्थान एटीएस आरोपी जासूस का रिमांड लेकर पूछताछ में जुटी
राजस्थान एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि पुष्पेन्द्र भूटानी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसका वेरिफिकेशन करने के लिए हमारी टीम ने उसके ऑफिस की तलाशी ली। जहां से कई दस्तावेज बरामद हुए। ये ऐसे डॉक्युमेंट्स थे, जो पुलिस की मदद के बिना हासिल नहीं किए जा सकते।  आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है। एटीएस आरोपी जासूस भूटानी से पूछताछ करने में जुटी है कि उसे ये डॉक्युमेंट्स कहां से हांसिल होते थे। कोई भी व्यक्ति किसी भी अन्य व्यक्ति की कॉल डिटेल और सीडीआर को पुलिस की मदद के बिना प्राप्त नहीं कर सकता है। पुलिस ही ये जानकारियां प्रोसीजर के जरिये निकलवा सकती है। शुरुआती पूछताछ में एटीएस को आरोपी ने 3 पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी है।  आज ही एटीएस इन पुलिसकर्मियों को भी पूछताछ के लिए एटीएस हेडक्वार्टर पर बुला सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पति-पत्नी और अन्य देते थे डिटेक्टिव को केस 
सूत्रों के मुताबिक पिछले करीब 4 साल से पुष्पेंद्र भूटानी जयपुर के सांगानेर में अवैध रूप से प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी चला रहा था।  भूटानी के ऑफिस से एटीएस को लैपटॉप, कई उपकरण और रजिस्टर, फाइल, डॉक्युमेंट्स, हार्ड डिस्क, पेनड्राइव, फोटोग्राफ और उसके मोबाइल से ऑडियो, वीडियो, फोटो मिले हैं। जिससे एटीएस को यह भी पता चला कि बहुत से पति-पत्नी एक दूसरे के अवैध संबंधों के शक में उससे जासूसी करवाते थे।  शादी से पहले लड़का और लड़की के पैरेंट्स भी जांच करवाते थे।  भूटानी के ऑफिस से कई सीडीआर रिपोर्ट मिली हैं, जिन के बारे में एटीएस को आरोपी से पूछताछ करनी है।  सीडीआर को बेचने का काम जयपुर पुलिस और आसपास की जिला पुलिस के कर्मी ही मिलीभगत से कर रहे थे, इसके इनपुट भी एजेंसी को मिले हैं।


अपराध, पॉलिटिक्स और आतंकी गतिविधियों में हो सकता है जासूसी का लिंक
इसके अलावा अपराधियों के एक दूसरे की मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्डिंग, सीडीआर निकलवाने का भी एटीएस को शक है। यह बहुत इश्यू है। क्योंकि क्राइम और आतंकी गतिविधियों में भी इस तरह की जासूसी गतिविधि बहुत खतरनाक हो सकती है। वीआईपी लोगों और राजनेताओं के भी इस तरह रिकॉर्ड निकाले जा सकते हैं। एटीएस जल्द ही आरोपी के अलावा पुलिस वालों पर मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed