फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Session REET paper leak case Millions of youths were cheated says Gulabchand Kataria

Rajasthan Assembly Session: सीएम बोले- दिल्ली से मिले टास्क को पूरा कर रही भाजपा, रीट की जांच सीबीआई को नहीं देंगे

Tue, 15 Feb 2022 06:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Feb 2022 06:38 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने सदन में कहा कि तीन साल में सरकार के खिलाफ माहौल बन जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जनता हमारे काम के साथ है। उन्होंने कहा कि तीन साल में कुछ नहीं कर पाने के कारण भाजपा हाई कमान राज्य के नेताओं से नाराज है, इसलिए रीट मामले को बड़ा करने का टास्क दिया गया है।  

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Session REET paper leak case Millions of youths were cheated says Gulabchand Kataria
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में आज भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम राज्यपाल के अभिभाषण पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परंपरा रही है कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देती है, लेकिन मैं क्या जवाब दूं, यहां तो कोई है ही नहीं, सब मेरे अपने ही मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता तो सड़क पर भीड़ जुटाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर रही थी, लेकिन दो-तीन हजार भी नहीं जुटा पाई। मुझे इस बात का अफसोस है।

विज्ञापन


विधानसभा और क्या बोले सीएम अशोक गहलोत

  • सीएम ने कहा- तीन साल में सरकार के खिलाफ माहौल बन जाता है, पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जनता हमारे काम के साथ है। सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा के लोग ही कहते हैं कि सरकार विरोधी माहौल नहीं है। तीन साल में कुछ नहीं कर पाने के कारण पार्टी के नेताओं से भाजपा हाई कमान नाराज है। इस कारण दिल्ली से रीट मामले को बड़ा इशू बानने का टास्क दिया गया है। 
  • विज्ञापन
  • सीएक गहलोत ने कहा- भाजपा रीट मामले की सीबीआई जांच इसलिए चाहती है कि एक साल तक भर्तियों को रोका जा सके और फिर ये कहे कि सरकार नौकरियां नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा नहीं होने देगी, जल्द ही 62 हजार लोगों को नौकरी दी जाएगी। इसे कोई रोकने वाला नहीं हैं। उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि रीट मामले की जांच सीबीआई को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारे काम में गलतिया निकाले, हमें कमियां बताए। इससे प्रदेश का बेहतर विकास हो सकेगा।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


सब जानते हैं देश कहां जा रहा है
सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सब जानते हैं देश कहां जा रहा है। 75 साल में ऐसा नहीं हुआ जो अब हो रहा है। देश का लोकतंत्र और संविधान सब खतरे में है। देश में महंगाई बेकाबू है और बेरोजगारी भी चरम पर है। देश के युवाओं को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करे। भाजपा का झूठ अब चलने वाला नहीं है।


वेल में आकर करने लगे थे नारेबाजी
रीट मामले को लेकर विधानसभा में मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा। सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने रीट का मुद्दा उठाना चाहा, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी। विस अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक बार जिस मुद्दे पर एक बार चर्चा हो चुकी है उसे दोबार उठाने की जरूरत नहीं है। इस बात को लेकर भाजपा विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

शून्यकाल शुरू होते ही बीजेपी का सदन से बहिष्कार
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने बहिष्कार कर दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि रीट पेपर लीक मामले में भारी धांधली हुई है, इसकी सीबीआई जांच जरूरी है। प्रदेश के लाखों युवाओं से धोखा किया गया है। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया।  

शाम चार बजे गहलोत देंगे जवाब 
राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में आज भी बहस होगी। शाम चार बजे के करीब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे। सीएम रीट को लेकर भाजपा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर भी जवाब दे सकते हैं। आज के बाद विधानसभा की कार्यवाही 23 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। 23 को सरकार बजट पेश करेगी।


मंत्री प्रताप सिंह बोले-भाजपा धोखेबाज पर्टी 
भाजपा के विधानसभा घेराव पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि वह धोखेबाज पार्टी है। उन्होंने कहा कि  विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओ से मिलकर बात की और उन्हें सत्र में बहस करने का समय दिया। चार विधायकों का निलंबन भी वापस लिया गया, लेकिन भाजपा कोई भी सबूत सदन में नहीं रख पाई। कुछ नहीं कर पाने पर उन्होंने फिर विरोध शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed