फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly session CM Ashok Gehlot attacked PM Modi and BJP leaders on ERCP

Rajasthan: विधानसभा में भाजपा नेताओं से बोले गहलोत- PM को ERCP का मुद्दा याद दिलाएं, मिलकर दिल्ली चलें

Thu, 02 Feb 2023 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Feb 2023 07:04 PM IST
सार

बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विपक्ष के आरोपों के जवाब देते हुए जमकर कटाक्ष किए। सीएम गहलोत बोले- ईआरसीपी बहुत अहम परियोजना है, पीएम को यह मुद्दा याद दिलाने का अच्छा मौका है, सुना है वो दौसा आ रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan assembly session CM Ashok Gehlot attacked PM Modi and BJP leaders on ERCP
विधानसभा में बोलते सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम गहलोत ने गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विधानसभा सदन में विपक्ष को भी जमकर आड़े हाथों लिया और उस पर कटाक्ष किए। गहलोत बोले प्रधानमंत्री मोदी दौसा आ रहे हैं। हम यह सुन रहे हैं। यह अच्छा मौका है कि हम उन्हें ERCP का मुद्दा याद दिलाएं या फिर सब मिलकर दिल्ली चलें।

विज्ञापन


वहां पीएम हमें चाय पिलाएं तो ठीक है। पीएम की इतनी तो याददाश्त है कि उन्हें अपना किया हुआ वादा याद आ जाएगा। अगर नहीं तो हम साथ में उनके भाषण की रिकॉर्डिंग भी ले जाएंगे। ईआरसीपी राजस्थान की बहुत अहम परियोजना है। इस पर हम सबको मिलकर कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन


4 साल में बीजेपी कोई मुद्दा नहीं खड़ा कर सकी
गहलोत ने कहा- विपक्ष में बीजेपी ने 4 साल निकाल दिए, लेकिन वह प्रदेश में हमारी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा खड़ा नहीं कर सकी है। बीजेपी ने हाल ही में जो जन आक्रोश यात्रा निकाली है, उसमें न जन दिखा और न आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश मे पेपरलीक गैंग बन चुके
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पेपरलीक बहुत गंभीर मामला है। पूरे देश में पेपरलीक के गैंग बन चुके हैं। गुजरात में भी हाल में पेपरलीक हो गया, वहां बच्च्चे सड़कों पर आ गए हैं। इसलिए हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा। हम सब को मिलकर इसे रोकने पर चिंतन करना चाहिए।

पीएम मोदी बनाएं सोशल सिक्योरिटी का कानून 
सीएम ने कहा- पीएम मोदी को दो बातों के लिए आगे आना चाहिए। पहला- पूरे देश में सोशल सिक्योरिटी का कानून बनाना चाहिए। बुजुर्गों को पेंशन के लिए कानून बनाना चाहिए। मोदीजी ऐसे कानून बनाएं कि जिंदा रहने के लिए लोगों और मजदूरों कक मिनिमम तो पैसा मिले, ताकि वो बुढ़ापे में गुजरा कर सके, यह  करने की जरूरत है। दूसरा- हमारा सपना है  यूनिवर्सल हेल्थकेयर। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में केवल इनडोर पेशेंट में 31 लाख लाभार्थी हो चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष का पूरा भाषण झूठ पर टिका पुलिंदा 
गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का पूरा भाषण भावनाओं पर टिका हुआ और झूठ का पुलिंदा था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सबको साथ लेकर चल रही है, इससे बड़ा झूठ हो नहीं सकता है। क्योंकि हमारा तो मुद्दा ही यही है कि आज देश में किस तरह का माहौल है।


लोकसभा में बीजेपी का एक भी सांसद मुस्लिम नहीं है, तो आप किस आधार पर सबको साथ लेकर चलने की बात करते हो। अब चुनाव आने वाले हैं, इसलिए नेता प्रतिपक्ष केवल मोदीजी को इंप्रेस करने के लिए भाषण दे रहे थे। गहलोत बोले-उपचुनाव में कांग्रेस लगातार जीत रही है। एक जगह तो उपचुनाव में बीजेपी तीसरे नंबर पर आई है, यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता माई-बाप होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed