फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly elections 2018: CPI(M) will contesting in 29 seats

राजस्थान विधानसभा चुनावः 29 सीटों पर वसुंधरा को चुनौती देगी माकपा

Tue, 16 Oct 2018 04:53 PM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly elections 2018: CPI(M) will contesting in 29 seats
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लोकतांत्रिक मोर्चे के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी ने 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। माकपा के राज्य सचिव मण्डल के सदस्य रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि पार्टी की दो दिवसीय बैठक में यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी ने फैसला किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह 29 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


पार्टी की राज्य कमेटी का मानना है कि कांग्रेस ने बीते पांच साल में राज्य की भाजपा सरकार की किसान, मजदूर, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी और जनतंत्र विरोधी कामों और नीतियों के खिलाफ पांच वर्षो तक कोई सशक्त आवाज नहीं उठाई। पार्टी के बयान में कहा गया है कि ‘विधानसभा चुनाव में पार्टी राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा के नेतृत्व में दो जनविरोधी राजनीतिक शक्तियों भाजपा और कांग्रेस को हराने की कोशिश करेगी।’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोर्चे की बैठक सप्ताह भर में होगी जिसमें सीटों की भागीदारी सहित बाकी औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वामपंथी जनवादी पार्टियों ने मिलकर राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा बनाया है जिसमें शामिल सात राजनीतिक दलों में जद एस, सपा, भाकपा, माकपा, माकपा माले व राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 22 से 28 अक्टूबर तक देश भर में अभियान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राष्ट्रवाद की आड़ में राफेल लड़ाकू विमान सौदे में रिलायंस जैसी निजी कंपनी को 30 हजार करोड रूपये का फायदा पहुंचाकर देश की रक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। इसके अनुसार ‘पार्टी ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ 22 से 28 अक्टूबर तक देश व्यापी राफेल सौदा भ्रष्टाचार विरोधी प्रचार अभियान चलाने का फैसला किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed