फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly elections 2018 Congress may release First list of 100 candidates on 12th nov

राजस्थान चुनाव: 12 नंवबर को जारी हो सकती कांग्रेस के 100 उम्मीदवारों की पहली सूची

Sat, 10 Nov 2018 07:23 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly elections 2018  Congress may release First list of 100 candidates on 12th nov
rahul gandhi - फोटो : PTI
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकटों का एलान जल्द कर सकती है। संभावना है कि 12-13 नवंबर को टिकटों का एलान हो सकता है। पहली सूची में कई मौजूदा विधायकों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्विवाद उम्मीदवारों को जगह मिलने की संभावना है। इस सूची में 100 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। 
विज्ञापन


इस प्रक्रिया मे बची हुई सीटों के लिए भी पार्टी लगातार विचार विमर्श करती रहेगी। उम्मीद है कि कांग्रेस 16 नवंबर तक सभी 200 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। हालांकि कांग्रेस विवाद वाली सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा देरी से कर सकती है। ऐसे में हो सकता है कि कांग्रेस कई सीटों पर बीजेपी के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करे।
विज्ञापन


टिकटों पर मंथन का दौर दिल्ली में शनिवार को भी जारी रहा और कांग्रेस कमेटी की बैठक होनी है। इस बैठक में सभी सीटों के उम्मीदवारों  के पैनल की चर्चा होगी। पिछली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई सीटों पर फिर से विचार करने को कहा था। अब 12 नवंबर को सीईसी की मंजूरी के बाद पहली सूची में करीब 100 सीटों का एलान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed