फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly election 2018: Little space for women in BJP Congress Vasundhra raje

राजस्थान: महिला मुख्यमंत्री के बावजूद विधानसभा में आधी आबादी की कम भागीदारी

Wed, 07 Nov 2018 11:41 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly election 2018: Little space for women in BJP Congress Vasundhra raje
rajasthan assembly
प्रदेश की मुख्य राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस भले ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कहे मगर असल तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। बीते तीन विधानसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा ने लगभग 13 फीसदी जबकि कांग्रेस ने 11 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया।
विज्ञापन


राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या 4.74 करोड़ है जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2.27 करोड़ है। 

दावे के उलट है हकीकत 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी अक्सर अपनी चुनावी सभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात करते हैं। हाल ही में डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में हुई अपनी जनसभा में उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची को वो तब तक अनुमति नहीं देंगे जबतक इसमें महिला प्रत्याशियों की उचित संख्या न हो। 
विज्ञापन


कांग्रेस की 400 ब्लॉक इकाइयों में से केवल 6 ब्लॉक में महिलाएं ब्लॉक प्रमुख की भूमिका में हैं। इसके अलावा 39 जिला इकाइयों में से केवल कोटा ग्रामीण में सरोज मीणा और सिरोही में गंगाबेन गरासिया जिला प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रवक्ता मुकेश पारिख ने स्वीकार किया कि पार्टी के संविधान के मुताबिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 फीसदी नहीं है, मगर यह हर साल बढ़ रहा है। 

पिछले चुनाव के आंकड़े है गवाह 

2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 18 जबकि भाजपा ने 22 महिलाओं को टिकट दिया था। भाजपा सरकार बनने के बाद वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री और उषा पुनिया को राज्य मंत्री बनाया गया। 


2008 में भाजपा ने 32 और कांग्रेस ने 23 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर चार महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया। 

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा से 26 और कांग्रेस से 24 महिलाओं ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी। चुनावों के बाद एक बार फिर सरकार बदल गई और भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज हुई। भाजपा ने किरण महेश्वरी को मंत्री बनाया। इसके अलावा भाजपा ने चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची चार महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed