{"_id":"5be3d4e1bdec2269424c109e","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-aam-admi-party-may-spoil-game-of-congress-bjp-in-kota-north","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस सीट पर ‘आप’ बिगाड़ सकती है कांग्रेस-भाजपा का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस सीट पर ‘आप’ बिगाड़ सकती है कांग्रेस-भाजपा का खेल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party
राजस्थान की कोटा उत्तर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस और भाजपा के वोटों में कमी ला सकती है। पार्टी की नजर अल्पसंख्यक वोटों पर हैं। वर्तमान मेंं इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के फायर ब्रांड नेता प्रह्लाद गुंजल हैं, जो इस बार भी टिकट की दौड़ में सबसे आगे है। उनका मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी और पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल से हो सकता है। कांग्रेस पार्टी धारीवाल को टिकट दे सकती है।
कोटा उत्तर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या दो लाख से ज्यादा है जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,06,809 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,15,356 है। यहां 65,000 से ज्यादा मतदाता अल्पसंख्यक और 40,000 से ज्यादा आरक्षित वर्ग से आते हैं। आप ने यहां से मोहम्मद हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। वह दोनों मुख्य पार्टियों खासकर की कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं क्योंकि यहां के अल्पसंख्यक वोट हमेशा से कांग्रेस की झोली में ही आते रहे हैं।
माना जा रहा रहा है कि आप के बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेस के वोट कम होंगे और इसका सीधा फायदा सत्ताधारी भाजपा को होगा। आप उम्मीदवार मुहम्मद हुसैन कहते हैं कि एजुकेशन हब के रूप में पहचाने जाने वाले कोटा में वह अल्पसंख्यक मतदाताओं से संवाद कर उन्हें आप का दिल्ली मॉडल समझा रहे हैं। दिल्ली की तरह ही आम आदमी पार्टी राजस्थान में भी स्थानीय मुद्दों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोटा उत्तर सीट पर अल्पसंख्यक मतदाता हमेशा से ही उम्मीदवार की किस्मत का फैसला करते आए हैं। राजस्थान में सभी 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।