{"_id":"607e07fe8ebc3ebd065abdde","slug":"rajasthan-ashok-gehlot-said-the-situation-is-very-serious-ban-imposed-to-fight-kovid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अशोक गहलोत ने कहा- हालात बेहद गंभीर, कोविड-19 से लड़ने के लिए लगाई गई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अशोक गहलोत ने कहा- हालात बेहद गंभीर, कोविड-19 से लड़ने के लिए लगाई गई पाबंदी
Tue, 20 Apr 2021 04:15 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Apr 2021 04:15 AM IST
सार
राजस्थान में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए गहलोत सरकार ने आज यानी 19 अप्रैल से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात बेहद चिंताजनक और खतरनाक हैं, लेकिन श्रमिकों सहित लोगों को इससे आतंकित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालत की समीक्षा के बाद ही पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है। रविवार रात से नया दिशानिर्देश लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि और उससे मौत के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें, राजस्थान में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए गहलोत सरकार ने आज यानी 19 अप्रैल से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। गहलोत सरकार ने इस लॉकडाउन को 'जन अनुशासन पखवाड़ा' नाम दिया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है, इस पर ब्रेक लगाने के लिए राजस्थान के सरकार ने 15 दिन यानी 19 अप्रैल से 03 मई तक के लिए राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है।
इस दौरान, जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार, मॉल, सिनेमाघर और रेस्तरां बंद रहेंगे। वहीं होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज को भी लाकडाउन से छूट दी गई है।