फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan : Adult Film played in Secretariat during video conferencing

राजस्थान : सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान चली अश्लील फिल्म

Wed, 05 Jun 2019 04:58 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 05 Jun 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan : Adult Film played in Secretariat during video conferencing
राजस्थान सचिवालय - फोटो : फाइल फोटो

राजस्थान सचिवालय में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग (वीसी) के दौरान अश्लील फिल्म चलने से सभी अधिकारियों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। सोमवार को महिला अधिकारी और विभाग सचिव मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही थी। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद अधिकारी सकते में आ गए और कुछ समय के लिए वीसी रोकनी पड़ी। 

विज्ञापन


मुग्धा सिन्हा ने बताया, ‘वीसी के दौरान एलईडी स्क्रीन पर एक अश्लील क्लिप शुरू हो गई। मैंने तत्काल ही एनआईसी निदेशक को बुलाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ सिन्हा ने बताया कि बैठक कक्ष में विभाग अधिकारी, एनआईसी प्रतिनिधियों समेत दस लोग मौजूद थे। इसके अलावा 33 जिलों के आपूर्ति अधिकारी वीसी के जरिए हिस्सा ले रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed