फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan AAP leader Manish Sisodia reached Chittorgarh to visit Kuldevi said PM Modi is misusing agencies

Rajasthan: कुलदेवी दर्शन करने चित्तौड़ पहुंचे आप नेता मनीष सिसोदिया बोले- PM मोदी कर रहे एजेंसियों का दुरुपयोग

Wed, 09 Oct 2024 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 05:36 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, देश के प्रधानमंत्री ऐसे राजा हैं, जो अपने दोस्तों के लिए जान लड़ाते हैं। जबकि देश और देशवासियों का कोई मतलब नहीं है। वे सिद्धांत का मिथक सिर्फ अपने सत्य अस्तित्व के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan AAP leader Manish Sisodia reached Chittorgarh to visit Kuldevi said PM Modi is misusing agencies
मनीष सिसोदिया सहित अन्य आप नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उन्होंने चित्तौड़ दुर्ग स्थित बाणमाता मंदिर एवं कालिका माता मंदिर में दर्शन किए। चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर शहर की होटल में उनका आप कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। 

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि आप नेता मनीष सिसोदिया की कुलदेवी बाणमाता का मंदिर चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित है। नवरात्र महोत्सव में दर्शन के लिए आए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपनी कुलदेवी के दर्शन करने के लिए चित्तौड़गढ़ आए हैं। वे मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से दिल्ली में रह रहे हैं। सिसोदिया वंश की कुलदेवी चित्तौड़ दुर्ग पर है।
विज्ञापन


दोस्तों के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे पीएम मोदी
मीडिया से आप नेता सिसोदिया ने कहा है कि जो लोग देश भक्त होते हैं, वो देश की उन्नति के लिए काम करते हैं और देश में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करते हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों के लिए जान लड़ा रहे हैं। उन्हें न तो देश से और न ही देश के लोगों से मतलब है। देश के वे एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो अपनी सत्ता की पूरी ताकत अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीति बचाने में लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी ऐसा दूरदर्शी राजा या नेता नहीं कहलाया जा सकता है, जो सिद्धांतों को दरकिनार कर सारी ताकत निजी स्वार्थ में लगा रहा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां का इतिहास देता है प्रेरणा
आप नेता सिसोदिया ने कुलदेवी बाणमाता के दर्शन करने की बात कहते हुए कहा कि मेवाड़ हमेशा जीवन में प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के एक गांव में हुआ। लेकिन मेवाड़ के इतिहास को पढ़कर ही बचपन बिताया है। यहां का इतिहास प्रेरणा देता है कि कैसे बिना डरे, बिना हारे काम किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां का इतिहास उन्हें हमेशा समाज के परिवर्तन करने और गलत के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। 


दिल्ली पर बोले, हरियाणा पर टाल गए
दिल्ली में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि आप ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में अच्छा काम किया है। भाजपा ने तो झूठे केस लगाकर चोट पहुंचाने का काम किया। वहीं, सिसोदिया हरियाणा चुनाव के सवाल को टालते नजर आए कि हो गया चुनाव, वहां बन गई भाजपा सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed