{"_id":"653f69820134eafa6a04dbbe","slug":"rajasthan-15-bottles-of-english-liquor-seized-from-pan-masala-bag-at-abu-road-railway-station-one-arrested-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रेलवे स्टेशन पर पान मसाला के बैग में छिपाकर ले जा रहा था अंग्रेजी शराब; 15 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रेलवे स्टेशन पर पान मसाला के बैग में छिपाकर ले जा रहा था अंग्रेजी शराब; 15 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार
Mon, 30 Oct 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:00 PM IST
सार
Sirohi News: आबूरोड रेलवे स्टेशन से एक थैले में अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जा रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सिरोही में रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में आबूरोड स्टेशन पर अंग्रेजी शराब की 15 बोतलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने पान मसाला के बैग में छिपाकर अंग्रेजी शराब ले जाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में हेड कांस्टेबल पूनमचंद, महिला कांस्टेबल अमरू, आरपीएफ सहायक उप निरीक्षक रामदयाल शर्मा और कांस्टेबल भागीरथ की टीम को गश्त के दौरान प्लेटफार्म 2 के दक्षिणी छोर पालनपुर साइड पर पान मसाला का बैग लिए हुए एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे रोककर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब (व्हिस्की) की 15 बोतल मिलीं। इसको लेकर कोई संतोषप्रद जवाब न दे पाने पर शराब को जब्त कर मुल्ला उमर पुत्र उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल युसुफ खान द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन