{"_id":"6323043e34a25234745d511c","slug":"rajastan-news-married-woman-raped-in-sikar-accused-beat-up-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भाई के सामने विवाहिता से दुष्कर्म, बचाने की कोशिश की तो लाठियों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भाई के सामने विवाहिता से दुष्कर्म, बचाने की कोशिश की तो लाठियों से पीटा
Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
सार
गांव के दो लड़कों ने महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
धोद थाना इलाके की वारदात।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajastan News: राजस्थान के सीकर जिले में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो लड़कों ने विवाहित को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका भाई उसे बचाने के लिए आया तो उसके साथ आरोपियों ने लाठियों से मारपीट की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अब पीड़िता के भाई ने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
धोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के भाई ने केस दर्ज कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह थाना इलाके के एक गांव से दूर एक खेत में बने घर में रहते हैं। बीते बुधवार को देर शाम पीड़िता का भाई कुछ सामान लेने के लिए गांव से दूर गया था। इस दौरान उसकी बहन घर पर अकेली थी। उसे अकेला पाकर गांव में रहने वाले महावीर और प्रकाश दीवार कूद कर घर में घुस गए और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वापस आते समय उसने अपनी बहन के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर घर पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान महावीर कमरे बाहर खड़ा निगरानी कर रहा था। उसके हाथ में लाठी भी थी। पीड़िता का भाई महावीर को धक्का देकर अंदर पहुंचा तो प्रकाश उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे लाठियों से बुरी तरह पीटा। जिससे वह घायल हो गया और आरोपी पीड़िता का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन