फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajastan News: During excavation, 3 grenade bombs were found buried in ground, women were playing with them

Rajastan News: मनरेगा में खुदाई के दौरान जमीन में दबे 3 ग्रेनेड बम मिले, लोहे की गेंद समझकर खेल रही थी महिलाएं

Sat, 16 Mar 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 03:44 PM IST
सार

Shahpura: नगर परिषद शाहपुरा के आसींद रोड पर मोडा की नाड़ी में चल रहे शहरी मनरेगा कार्य के दौरान खुदाई कर रही महिलाओं को तीन ग्रेनेड बम मिले हैं। तीनों बम प्लास्टिक के कट्टे में रखे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और तीनों बम अपने कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन
Rajastan News: During excavation, 3 grenade bombs were found buried in ground, women were playing with them
खुदाई के दौरान तीन ग्रेनेड बम मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को तीन ग्रेनेड बम मिलने से सनसनी फैल गयी। नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी की सूचना पर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और तीनों बम सतर्कता के साथ अपने कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से आसींद रोड पर मोडा की नाड़ी में चल रहे शहरी मनरेगा कार्य के दौरान ये बम मिले। यहां महिलाएं खुदाई का कार्य कर रही थीं, उसी दौरान एक प्लास्टिक कट्टे में तीनों ग्रेनेड बम मिले। महिलाएं इसे लोहे की गेंद समझकर खेल रही थीं तभी किसी ने इनके बम होने की बात कही। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन व जमादार को सूचित किया गया। नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों बम कब्जे में लेकर मौका मुआयना किया और श्रमिकों से जानकारी ली। बाद में उसी स्थान पर दो फीट खुदाई और कराई गई। पुलिस ने मिट्टी के सेंपल भी लिए हैं और पुलिस ने तीनों बमों को सतर्कता से सुरक्षित रखवाकर पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। भीलवाड़ा से एफएसएल, डॉग स्क्वायड टीम व बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि ये बम कितने पुराने हैं और किसके द्वारा यहां छुपाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed