{"_id":"644ba0bc6563b52cef023e38","slug":"railway-employees-protest-in-gangapur-city-against-increasing-criminal-activities-in-railway-colony-sawai-madh-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: रेल कर्मचारियों ने दिया धरना, रेलवे कॉलोनी में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: रेल कर्मचारियों ने दिया धरना, रेलवे कॉलोनी में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन
Fri, 28 Apr 2023 04:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 04:02 PM IST
सार
राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बा स्थित रेलवे कॉलोनी में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को रेलवे कर्मचारियों ने एकजुट होकर गंगापुरसिटी रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण मंदिर मेल के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रेल कर्मचारियों ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन और वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ, एसटी-एससी एसोसिएशन, ओबीसी एसोसिएशन, कैटेगरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही डीआरएम के नाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और रेलवे कॉलोनी में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन के मध्यम से रेलवे कर्मचारियों ने गंगापुरसिटी स्थित रेलवे कॉलोनी में आए दिन होने वाली आपराधिक गतिविधियां, चोरियां, छेड़खानी और बाहरी लोगों के बढ़ते आवागमन को रोकने की मांग की। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कहा कि रेलवे कॉलोनी अपराधिक तत्वों की शरण स्थली बनती जा रही है। खंडहर रेल आवासों में नशेबाज पड़े रहते हैं, जो मौका लगते ही चोरी-चकारी, छेड़खानी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। सैकड़ों की संख्या में खाली पड़े रेल आवासों को तुरंत ध्वस्त किया जाए।
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में रेलआवासों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल बनाई जाए। प्रतिदिन सैकड़ों नौजवान लड़के आकर फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी करते हैं। इसकी आड़ में अपराधिक गतिविधियां में करते हैं, खुलेआम शराब पीते हैं। इन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आगामी सात दिन के अंदर उनकी मांगों पर रेल प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो रेलवे यूनियनों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ भी प्रदर्शन में शामिल...
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा ने रेल प्रशासन से रेलवे कॉलोनी में बढ़ाती अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस गस्त बढ़ाने, रेलवे कॉलोनी में अवैध वाहनों पर रोकथाम करने और बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।