{"_id":"650857a0afcede8523065226","slug":"rail-traffic-affected-due-to-heavy-rains-in-rajasthan-various-train-services-canceled-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारिश से रेल यातायात प्रभावित; खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी, जानिए क्या रहेगी ट्रेनों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारिश से रेल यातायात प्रभावित; खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी, जानिए क्या रहेगी ट्रेनों की स्थिति
Mon, 18 Sep 2023 07:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 18 Sep 2023 07:29 PM IST
सार
गुजरात एवं महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। ये ट्रेनें आबूरोड होकर अपने गंतव्य स्थलों की ओर जा रही हैं।
विज्ञापन
सिरोही स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम रेलवे के बड़ौदा मंडल में भरूच-अंकलेश्वर रेलखंड के मध्य ब्रिज सं. 502 पर पानी का लेवल खतरे के निशान पर हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 18.09.23 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा जो दिनांक 18.09.23 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को जोधपुर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा वडोदरा तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12990, अजमेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को अजमेर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा अहमदाबाद तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा अहमदाबाद-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12989, दादर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को दादर के स्थान पर अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा दादर-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को बीकानेर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा वडोदरा तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा वडोदरा-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को दादर के स्थान पर वडोदरा से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा दादर-वडोदरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को चंडीगढ़ से प्रस्थान की है वह रेलसेवा वडोदरा तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा,रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर अमरगढ़-पंच पिपलिया रेलखण्ड में भारी बारिश होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 18.09.23 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 17.09.23 को मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर होकर संचालित होगी।
घंटों विलंब से चल रही है आबूरोड होकर गुजर रही ट्रेनें
उधर, गुजरात एवं महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। ये ट्रेनें आबूरोड होकर अपने गंतव्य स्थलों की ओर जा रही हैं। लेकिन, ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चल रही हैं। देर रात 3 बजे आबूरोड पहुंचने वाली ट्रेन बीकानेर-यशवंतपुर ट्रेन सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंची। यही स्थिति अवध एक्सप्रेस ट्रेन की रही। रूट डायवर्ट होने से काफी लेट चल रही है। मुंबई एवं गुजरात की ओर आवाजाही करने वाली अधिकांश ट्रेनों के यही हालत रहे।