{"_id":"641d9665f7483a2a13082454","slug":"rahul-gandhi-parliament-membership-ends-rajasthan-congress-in-charge-sukhjinder-randhawa-targets-bjp-nisu-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राहुल की सदस्यता खत्म होने पर राजस्थान में गरमाई सियासत, पुलिस ने BJP कार्यालय घेरा, ये बोले रंधावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राहुल की सदस्यता खत्म होने पर राजस्थान में गरमाई सियासत, पुलिस ने BJP कार्यालय घेरा, ये बोले रंधावा
Fri, 24 Mar 2023 06:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:24 PM IST
सार
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कोई भी गैरकानूनी एक्शन हो सकता है। उधर, एनएसयूआई के विरोध को देखते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म होने को लेकर राजस्थान में राजनीति गर्मा गई हैं। कांग्रेस नेता भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं, एनएसयूआई ने जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके चलते पुलिस ने भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
इसे लेकर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कोई भी गैरकानूनी एक्शन हो सकता है। देश का पैसा लेकर भागने वालों का भाजपा साथ दे रही है। इनमें खिलाफ वालों का मुंह बंद किया जा रहा है।
अंग्रेजों के समय जब उनके खिलाफ कोई बोलता था तो घर में कैद कर दिया जाता था या जेल में बंद कर दिया जाता था। उन्होंने कहा कि जब तक देश का पैसा लूटने वाले लोगों के चेहरे सामने नहीं आते हम लड़ते रहेंगे। चोरों को पकड़ कर लाना हमारी प्राथमिकता, हम कमजोर नहीं होंगे। पुरजोर तरीके से लोगों के हक की आवाज उठाएंगे।
रघु शर्मा बोले- हम तो हजार बार चोर कहेंगे
इधर, पूर्व मंत्री और विधायक रघु शर्मा ने कहा- लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। 5 आदमी देश का पैसा लूटकर चले गए, उनको चोर कहा तो क्या गलत कहा। हम हजार बार बोलेंगे चोर कहां हैं, किस-किस पर केस दर्ज करेंगे। हम जनता के हक के पैसों की बात कर रहे, लेकिन भाजपा हमें दबाने का प्रयास कर रही है।