{"_id":"641d82fc5a1c0572930b6bd7","slug":"rahul-gandhi-lok-sabha-membership-ends-aicc-convenes-meeting-in-delhi-cm-ashok-gehlot-will-attend-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म, AICC ने दिल्ली में बुलाई अहम बैठक, CM गहलोत भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म, AICC ने दिल्ली में बुलाई अहम बैठक, CM गहलोत भी होंगे शामिल
Fri, 24 Mar 2023 04:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:55 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित होने के बाद AICC ने शाम 5 बजे अर्जेन्ट बुलाई है। जिसमें शामिल होने सीएम गहलोत भी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और से शुक्रवार को नई दिल्ली में शाम 5 बजे से कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के बाद कांग्रेस पार्टी इस बैठक में आगे की रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
बैठक में शामिल होने सीएम अशोक गहलोत को भी बुलाया गया है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 3:30 पर जयपुर से विशेष हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हुए। वह शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मेरा मानना है कि राहुल जी की सदस्यता रद्द करने जैसी कार्रवाई के लिए जनता भाजपा सरकार को बख्शेगी नहीं। pic.twitter.com/hGpJCBub98
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 24, 2023
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत की रणनीति में रहेगी अहम भूमिका
सीएम गहलोत का प्रयास रहेगा कि वे राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बचाने और अयोग्यता से उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस की ओर से बनाई जाने वाली रणनीति में अपनी अहम भूमिका निभाएं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी लोकसभा सचिवालय के आदेश को चैलेंज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी कर रही है।
कन्या कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं और अधिवक्ताओं के पैनल से चर्चा शुरू हो चुकी है। राजस्थान में चूंकि कांग्रेस पार्टी की सरकार है ,इसलिए सीएम अशोक गहलोत पर दायित्व और बढ़ जाता है। राजनीतिक तौर पर कांग्रेस पार्टी देश भर में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसे लेकर राजस्थान में भी आगामी दिनों में बड़े आंदोलन देखने को मिल सकते हैं।