फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pyara Hindustan Group raised funds for the Green Kumbh campaign

Pali: हरित कुंभ महाभियान के लिए प्यारा हिन्दुस्तान ग्रुप ने जुटाई राशि, RSS को सौंपे 245 थैला थाली किट

Wed, 11 Dec 2024 02:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

Pali News: सेवा को समर्पित प्यारा हिंदुस्तान ग्रुप ने हरित कुंभ महाभियान के लिए अपने वाट्सएप ग्रुप से राशि जुटाकर 245 थैला थाली किट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओं को सौंपे है।

विज्ञापन
Pyara Hindustan Group raised funds for the Green Kumbh campaign
प्यारा हिन्दुस्तान ग्रुप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यारा हिन्दुस्तान ग्रुप के संचालक रमेश थावानी ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ को डिस्पोजल और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी 'थाली-थैला' अभियान के बारे में उन्हें पता चलने पर ग्रुप के सदस्य हेमंत तनवानी व नंदू सतवानी के नेतृत्व में टीम जुटी और मात्र वाटसएप ग्रुप के माध्यम से ही सहयोग राशि एकत्रित कर 245 किट आरएसएस की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जोधपुर प्रांत सह संयोजक तेजसिंह पंवार व अशोक राजपुरोहित को सौंपे गये।

विज्ञापन


डिस्पोजल का नहीं होगा उपयोग
ये किट प्रयागराज महाकुंभ में भेजे जाएंगे। महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को डिस्पोजल की जगह स्टील की थाली में भोजन, प्रसाद वितरित और श्रद्धालु किसी भी तरह का सामान कपड़े के थैले में ही लें इसके लिए उनको थैला उपलब्ध करवाया जायेगा। 
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नरसिंह आर्य, लक्की जैन, हरीश गुरनानी, नत्थुमल गंगवानी, राजेश पुर्शवानी, हरीश गुरनानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed