{"_id":"dbd1703c-a60c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"public-apathy-after-tunnel-accident-as-man-cries-for-help-2killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मिनट तक सड़क पर शर्मसार हुई इंसानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मिनट तक सड़क पर शर्मसार हुई इंसानियत
जयपुर/एजेंसी
Updated Tue, 16 Apr 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हुई है। इस बार शर्मिंदगी का कारण बना है राजस्थान का जयपुर शहर। पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर में हादसे की शिकार एक महिला और उसकी आठ माह की बच्ची ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
असहाय पति पत्नी और बच्ची को बचाने के लिए करीब पौन घंटे तक दौड़-दौड़कर लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। लेकिन लोग रुकते, देखते और आगे बढ़ते रहे। किसी ने भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
दिल झकझोर देने वाली यह घटना जयपुर की घाट की गूणी सुरंग में हुई, जहां गाड़ियां की रफ्तार बेहद तेज होती है। पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल अपनी पत्नी गुड्डी (26), पांच साल के बेटे तनीष और आठ महीने की बच्ची आरुषि के साथ बाइक पर जा रहा था। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्रक गुड्डी और मासूम बच्ची को कुचलता हुआ निकल गया। कन्हैयालाल करीब 40 मिनट तक लोगों से मदद मांगता रहा। मासूम बेटा भी मां और बहन का हाल देखकर बिलखता रहा। लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। सुरंग में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से कन्हैयालाल किसी संबंधी को भी घटना की जानकारी नहीं दे पाया। बाद में घायल कन्हैयालाल खुद भी बेहोश हो गया।
बाद में सीसीटीवी फुटेज से घटना की जानकारी होने पर टोल पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक गुड्डी और बच्ची की मौत हो चुकी थी। कन्हैयालाल और उसके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने बताया कि सुरंग में दुपहिया वाहन ले जाने की मनाही है, लेकिन बावजूद इसके कन्हैयालाल ने बाइक से सुरंग में जाने का जोखिम उठाया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस वर्ष जनवरी में इस 2.8 किमी लंबी सुरंग का उद्घाटन किया था।