{"_id":"629f4353303007264b062049","slug":"prostitution-exposed-in-nagaur-police-arrested-six-people-including-two-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sex Racket: नागौर में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने दो युवतियों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sex Racket: नागौर में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने दो युवतियों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार
Tue, 07 Jun 2022 05:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:53 PM IST
सार
नागौर पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। आरोपी दूसरे राज्याें से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर की बड़ी खाटू थाना पुलिस ने छापरी की ढाणी में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। मंगलवार को पुलिस ने एक घर से दो लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छापरी की ढाणी के एक मकान में देह व्यापार चलने की लगातार सूचना मिल रही थी। यह मकान घासीराम उर्फ घेवर राम गुर्जर का है। मकान में बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार चलाया जा रहा था। मंगलवार को पुलिस की टीम ने एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर घर के अंदर भेजा। इस दौरान वहां सेक्स एक्टिविटीज चल रही थी। पुलिसकर्मी की सूचना पर टीम ने छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस ने तमन्ना शेख निवासी सूरत( 26), मीनाज (24) निवासी मुंबई, इस्माइल (38) पुत्र पीर मोहम्मद निवासी छोटी खाटू, मनोज कुमार (30) पुत्र सुरजा राम मेघवाल और रामेश्वर लाल (27) पुत्र भंवरलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मकाम में गुजराज, पश्चिम बंगाल और मुंबई से लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। वहीं मकान मालिक घासीराम उर्फ घेवर राम गुर्जर फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन