{"_id":"6437f52978474952d708d8f7","slug":"prisoner-death-in-ajmer-central-jail-murder-case-registered-against-superintendent-and-others-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, कोर्ट के आदेश पर अधीक्षक सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, कोर्ट के आदेश पर अधीक्षक सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Thu, 13 Apr 2023 05:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:57 PM IST
सार
अजमेर जेल में कैदी की मौत के मामले में जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल, उप अधीक्षक लालचंद, वार्ड प्रहरी श्याम सिंह सहित रात्रि अधिकारी रेशम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने कोर्ट में दायर किया था परिवाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले की सेंट्रल जेल में 15 जनवरी को एक कैदी की मौत हो गई थी। युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने कोर्ट में परिवाद पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सेंट्रल जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एडवोकेट भगवान सिंह चौहान ने बताया कि 15 जनवरी 2023 को बूंदी निवासी राजीव उर्फ राहुल जैन उर्फ बबलू की अजमेर सेंट्रल जेल में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक कैदी के 17 गंभीर चोटें पाई गई। जिस पर परिवादी के पिता निर्मल कुमार ने हत्या की आशंका जताई है और मामले में कोर्ट में परिवाद पेश किया था। एडवोकेट चौहान ने बताया कि परिवादी निर्मल कुमार के परिवाद पर सिविल लाइन थाना पुलिस को 156/3 के तहत जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही मामले में जांच कर 302 सहित विभिन्न धाराओं में सेंट्रल जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल, उप अधीक्षक लालचंद, वार्ड प्रहरी श्याम सिंह सहित रात्रि अधिकारी रेशम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एडवोकेट चौहान ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा दिए गए परिवाद में आरोप लगाया कि उनका पुत्र सेंट्रल जेल अजमेर में बंदी था, जेल के अधिकारियों द्वारा जेल में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर उनके पुत्र द्वारा की गई शिकायत से सभी नाराज थे।
विज्ञापन
जिसके कारण अन्य कैदियों को भड़का कर उसके पुत्र के साथ मारपीट कराई गई और सामूहिक रूप से उसके साथ हिंसा की गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने मामले में अब कार्रवाई की मांग की है।