{"_id":"63e8846701805d8b640f61c6","slug":"president-draupadi-murmu-will-come-to-bikaner-on-february-27-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Culture Festival: देशभर से एक हजार कलाकार बढ़ाएंगे महोत्सव की शोभा, 27 को बीकानेर आएंगी राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Culture Festival: देशभर से एक हजार कलाकार बढ़ाएंगे महोत्सव की शोभा, 27 को बीकानेर आएंगी राष्ट्रपति
Sun, 12 Feb 2023 11:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:47 AM IST
सार
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को लेकर बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 25 फरवरी से शुरू होने वाला महोत्सव पांच मार्च तक चलेगा। महोत्सव में इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 27 फरवरी को बीकानेर आएंगी। समारोह में देशभर से करीब 1000 कलाकार आएंगे। इस बार 100 ऐसे लोग स्थानीय स्तर पर भी चुने जाएंगे, जिन्होंने शहर से बाहर नाम रोशन किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
स्थानीय कलाकारों को भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। कलाकारों के लिए बीकानेर को एक आंगन के रूप में तैयार किया जाएगा। राष्ट्रपति जूनागढ़, बॉर्डर, देशनोक करणी माता मंदिर भी जा सकती हैं। इसके अलावा कलाकार भी इन सभी जाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। करणी सिंह स्टेडियम को इसके लिए तैयार किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. भगवती प्रसाद कलाल ने भी इस सूचना को पुख्ता करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। इसके साथ ही बीकानेर निकाय को भी मई में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन