फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pregnant daughter and parents die in accident tempo hits bike in Alwar

सड़क हादसा: अलवर में गर्भवती बेटी समेत माता-पिता की मौत, टाइल्स से भरे टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर

Tue, 26 Sep 2023 02:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 26 Sep 2023 02:40 PM IST
सार

सोमवार रात को भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना इलाके में एक लोडिंग टेंपो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत उनकी चार महीने की गर्भवती बेटी की मौत हो गई। एक साथ हुई तीन मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Pregnant daughter and parents die in accident tempo hits bike in Alwar
दंपति ज्ञानसिंह कौर, नीता कौर और बेटी सुनीता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक लोडिंग टेंपों ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत उनकी गर्भवती बेटी की मौत हो गई। मृतक दंपति की 21 साल की बेटी करीब चार महीने की गर्भवती थी। हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना इलाके के झुंडपुरी मोड़ के पास हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टपूकड़ा थाना इलाके के मुसारी गांव के रहने वाले ज्ञानसिंह कौर अपनी पत्नी नीता कौर और 21 साल की बेटी सुनीता के साथ सोमवार दोपहर खेत पर कपास बीनने के लिए बाइक से गए थे। रात करीब आठ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव से कुछ पहले पड़ने वाली झुंडपुरी मोड़ के पास पीछे से आ रहे टाइल्स से भरे टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगीं। 
विज्ञापन


जानकारी लगने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां, डॉक्टर ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनीता को गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सुनीता चार महीने की गर्भवती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद फरार हुआ टेंपो चालक
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चालक अपना टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इधर, मंगलवार को पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एक साथ हुईं तीन मौतों से से पूरा गांव गमगीन हो गया। मृतकों के घर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed