फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pratapgarh: National Commission for Women took cognizance in the case of brutality against women.

Rajasthan: महिला से बर्बरता मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान; कमीशन इंक्वायरी कमेटी गठित की

Sat, 02 Sep 2023 12:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Sep 2023 12:46 PM IST
सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में आदिवासी महिला को उसके ही पति ने गांव वालों के सामने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच टीम का गठन किया है।

विज्ञापन
Pratapgarh: National Commission for Women took cognizance in the case of brutality against women.
महिला से बर्रबरता पर जांच कमेटी गठित। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में गर्भवती महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर गांव घुमाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच टीम का गठन किया है। महिला आयोग ने दो दिन तक पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जाहिर की है। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गर्भवती महिला को नग्न करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा यह आरोप है कि दो दिन पहले घटना हुई, लेकिन राजस्थान पुलिस मामले में संज्ञान लेने में फेल रही। इसलिए अब नेशनल कमिशन फॉर वूमेन एक्ट 1990 के सेक्शन 10 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कमीशन इंक्वारी कमेटी गठित करता है। 
विज्ञापन

इस कमेटी में चेयरपर्सन डेलिना कोंगडुप को बनाया गया है, जबकि स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी राजस्थान की ओर से वकील दूसरे सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। वह इंक्वायरी कमेटी का मेंबर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का है। पीड़ित महिला मात्र 21 साल की है। राजस्थान पुलिस प्रमुख डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के ससुराल पक्ष उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने गांव लेकर गए थे। महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, वह उसके साथ ही रहती थी। इसी बात से उसके ससुराल वाले नाराज थे, जिस वजह से महिला के पति ने गुरुवार को उसे गांव के लोगों के सामने निर्वस्त्र किया, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। वह चीख रही है। वह चिल्ला रही है। अपनी इज्जत बचाने के लिए वह अपने पति से रहम की भीख मांग रही है। लेकिन उसका पति उसके कपड़े फाड़ रहा है। अपनी ही पत्नी को गांव वालों के सामने निर्वस्त्र कर रहा है। वहीं, गांव के लोग वहां खड़े सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति महिला को बचाने नहीं पहुंचा। बल्कि, गांव के कुछ शख्स निर्वस्त्र करने की वीडियो बना रहे हैं। वीडियो असल में रूह कंपाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed