{"_id":"64aacf54004d019c6c0ca9d6","slug":"pratap-singh-khachariawas-inaugurated-satsang-bhavan-of-sitaram-temple-in-jaipur-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: 30 लाख में बने सीताराम मंदिर के सत्संग भवन का उद्घाटन, खाचरियावास बोले-BJP झूठ की फैक्ट्री चला रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: 30 लाख में बने सीताराम मंदिर के सत्संग भवन का उद्घाटन, खाचरियावास बोले-BJP झूठ की फैक्ट्री चला रही
Sun, 09 Jul 2023 08:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 09 Jul 2023 08:46 PM IST
सार
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सिविल लाइंस में मंदिरों के विकास और जीर्णोद्धार के लिए 15 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, झूठ, फरेब और धोखे की फैक्ट्री चला रही है।
विज्ञापन
खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को विधायक कोष से दिए गए 30 लाख रुपये से जयपुर के नेहरू नगर बने सीता राम मंदिर के सत्संग भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान खाचरियावास ने कहा कि सिविल लाइंस में मंदिरों के विकास और जीर्णोद्धार के लिए 15 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जन कल्याण और विकास के साथ मंदिरों के निर्माण, मंदिरों की सुविधाएं, भक्तों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार विकास कार्य कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान खाचरियावास ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, झूठ, फरेब और धोखे की फैक्ट्री चला रही है। नोटबंदी के नाम पर पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद कर दिए गए और दो हजार रुपए के नोट चालू कर दिए। अब दो हजार रुपए के नोट बंद कर रहे हैं, यदि दो हजार रुपए के नोट बंद करने थे तो 500 और 1000 के नोट क्यों बंद किए गए? नोटबंदी क्यों लागू की गई? यह केंद्र सरकार को बताना चाहिए।
विज्ञापन
खाचरियावास ने कहा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 71 डॉलर प्रति बैरल पर है, तब भी पेट्रोल 100 रुपए के पार और डीजल 100 रुपए के नजदीक बिक रहा है। मनमोहन सिंहजी की सरकार के समय क्रूड ऑयल जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में 130 डॉलर प्रति बैरल था तब डीजल और पेट्रोल 70 रुपए प्रति लीटर से नीचे बिक रहा था।
आज जब क्रूड ऑयल इतना सस्ता हो गया है, तो डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आधे होने चाहिए। लेकिन, भाजपा सरकार लोगों की पीठ में खंजर मार कर देश की जनता के साथ धोखा कर रही है।
चुनाव के समय में भाजपा नेता अपनी उपलब्धियां बताने की बजाय कांग्रेस के ऊपर झूठे आरोप लगाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इस षड्यंत्र में भाजपा को सफलता नहीं मिलेगी और राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस कार्यक्रम में मंत्री खाचरियावास के साथ पार्षद मनोज मुदगल, एडवोकेट सिनसिनवार, डीपी गोविल, एस के व्यास, संजीव सुरोलिया, कौशलेंद्र अत्री, अतुल शर्मा, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश शर्मा,रतन सिंह भाटी, राजकुमार बागड़ा, रामकरण कुमावत,विनोद बुनकर, आस्था अग्रवाल,सत्यनारायण सैनी,हरिमोहन यादव, परमानंद पवार, रामअवतार अग्रवाल सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।