फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pratap Singh also staked claim for the post of Chief Minister

Rajasthan: राजस्थान की राजनीति में फिर गर्माहट, पायलट-गहलोत रार के बीच प्रताप सिंह ने भी दावेदारी ठोकी

Fri, 13 Jan 2023 11:38 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Fri, 13 Jan 2023 11:38 AM IST
सार

कांग्रेस में अभी राजनीतिक रार खत्म नहीं हुई कि मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी अपनी मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट पैदा कर दी।

विज्ञापन
Pratap Singh also staked claim for the post of Chief Minister
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपनी मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं के चलते लोगों से अगला चुनाव जिताने की बात कह कर राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट पैदा कर दी। अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले कि इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही मुझे निपटाने का प्रयास करेंगे, इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर और झुककर निवेदन कर रहा हूं कि मैं पंजे पर ही चुनाव लड़ने वाला हूं। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं होगा क्योंकि इस बार भाजपा और कांग्रेस के विरोधी मुझसे अपनी टसन निकालेंगे, क्योंकि आप जानते हैं कि प्रताप सिंह किसी से आगे झुका नहीं है।

विज्ञापन

  
उन्होंने कहा कि सब जानते हैं, नया दौर शुरू होगा। उस दौर में मैं किसी से पीछे नहीं हूं। मुझे राजनीति आती है। मुझे सब जानते हैं। पूरे देश में लोग मुझे जानते हैं। 200 एमएलए हैं। सबको कौन जानता है, लेकिन भगवान की कृपा से मुझे सब जानते हैं। मैं अगर जीता तो राजस्थान की मेन कुर्सी सिविल लाइन के हाथ में होगी, लेकिन आपके बिना नहीं जीत पाऊंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में कुर्सी जाने का डर
अशोक गहलोत के सामने, मैं बच्चा हूं। उनकी इतनी उम्र है, लेकिन फिर भी मैं स्टैंड लेता हूं। आप मेरी मदद करना। आपकी मदद सिविल लाइन का इतिहास बना सकती है। ये मुझे घेरेंगे, यहीं पटक दो, ऊपर झगड़ा ही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी ने बीजेपी को वोट दिया हो तो इस बार मेहरबानी करके मुझे ही वोट देना। आप मेरे बारे में पता करवाना। मैं किसी से डरता नहीं हूं। चुनाव जीतने के लिए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का यह चुनावी प्रचार बगावत है या कोई नया राजनीतिक हथकंडा। यह तो जनता ही तय करेगी परंतु एक बात तय है कि कांग्रेस के विधायकों में कुर्सी जाने का डर है।

खाचरियावास ने कहा मुझे फोन किया। मैं भाग कर आ गया। कोई नहीं आएगा। मेरा नंबर मैंने सबको दे रखा है। चुनाव में मैं सबको नंबर बांट रहा था। मैं फोन नहीं उठाता हूं तो 4 बार करो, मीटिंग में हूं तो बाद में बात कर लूंगा, लेकिन सुन लूंगा जरूर। सच के लिए हमेशा बोलता हूं, मैं परवाह नहीं करता हूं, जहां सच है वहां प्रताप सिंह जरूर खड़ा रहेगा। यह बात याद रखना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed